Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
siraj

सिराज के कहर से द. अफ्रीका 55 पर ढेर, भारत भी 153 पर सिमटा

Posted on January 4, 2024 By Chhavi Singh

केपटाउन। मोहम्मद सिराज ने सुबह छह विकेट झटककर कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे भारत ने बुधवार को दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरूआती दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर समेटने के बाद चाय तक बढ़त हासिल की लेकिन अंतिम सत्र में उसने 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिए। सिराज ने लगातार नौ ओवर के अपने पहले स्पैल में 15 रन देकर छह विकेट झटककर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
दक्षिण अफ्रीका का यह 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है। फिर भारत ने चार विकेट पर 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त हासिल की लेकिन एक भी रन जोड़े बिना 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिए। भारत के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और जो खिलाड़ी नाबाद रहा, उसका भी खाता नहीं खुला। लुंगी एनगिडी (30 रन देकर तीन विकेट) और कागिसो रबाडा (38 रन देकर तीन विकेट) ने अंत के छह में से पांच विकेट झटके जिससे उन्होंने बढ़त 100 से कम रहने दी और मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की क्योंकि शुरुआती दिन इस पिच पर 23 विकेट गिरे।
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में आक्रामकता के साथ अधिक सतर्कता भी दिखायी जिससे उसने स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए और अभी वह 36 रन से पीछे है। ऐडन मार्कराम 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टेस्ट में पहले दिन सबसे ज्यादा 25 विकेट गिरने का रिकॉर्ड 1902 में एशेज टेस्ट का है। डीन एल्गर अपने विदाई टेस्ट के प्रदर्शन को याद नहीं रखना चाहेंगे क्योंकि वह एक दिन के खेल में दो बार आउट हुए जबकि मुकेश कुमार (कोई रन नहीं देकर दो विकेट, 25 रन देकर दो विकेट) को गेंद को लगातार सही लाइन एवं लेंथ में पिच करने का फायदा मिला। इस मैच के तीसरे दिन तक चलने की संभावना कम ही दिख रही है।
न्यूलैंड्स की पिच पर इतना तेज उछाल था जो निश्चित रूप से आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड की निशाने पर आएगा। लाल कूकाबुरा गेंद ‘जंबो जेट’ की तरह उड़ान भरती दिखी जिससे बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर टिकना असंभव हो गया। दिन के अंत में उछाल इतना ज्यादा बदल रहा था कि बल्लेबाजों को कंधे से लेकर पेट तक गेंद लगी। रोहित शर्मा (50 गेंद में 39 रन) ने इन खतरनाक गेंदों से बचते हुए सात चौके जड़े। विराट कोहली (59 गेंद में 46 रन) और शुभमन गिल (55 गेंद में 36 रन) ने कुछ अच्छी बाउंड्री लगायी। यशस्वी जायसवाल (शून्य) और श्रेयस अय्यर (शून्य) की तकनीकी खामियां फिर उजागर हुईं और वे स्कोर में कोई योगदान नहीं कर सके।
सिराज से पहले देश के 92 वर्ष के टेस्ट इतिहास में लंच से पहले इस तरह का शानदार प्रदर्शन बाएं हाथ के स्पिनर म¨नदर सिंह के नाम है जिन्होंने 1986-87 में बेंगलुरू में पाकिस्तान के खिलाफ लंच से पहले पांच विकेट झटकने की उपलब्धि हासिल की थी। बुधवार को उमस भरी सुबह दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजों को सिराज की तेजी, ¨स्वग और सीम मूवमेंट का सामना करने में काफी परेशानी हुई जिससे पूरी टीम पहली पारी में महज 23.2 ओवर में पैवेलियन पहुंच गयी। केवल डेविड बेडिघंम (12 रन) और काइल वेरेयने (15 रन) ही दो बल्लेबाज रहे जो दोहरे अंक तक पहुंच सके जिससे स्टैंड में मौजूद दक्षिण अफ्रीकी दर्शक मायूस हो गए।
जसप्रीत बुमराह (आठ ओवर में 25 रन देकर दो विकेट) ने भी दूसरे छोर से दबाव बनाये रखा जिससे रोहित ने भी प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तान डीन एल्गर को उनके विदाई टेस्ट में परेशान रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुकेश कुमार (बिना रन दिए दो विकेट) ने पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटा और साबित किया कि इन परिस्थितियों में वह शादरुल ठाकुर से कहीं बेहतर हैं। सेंचुरियन में पारी की हार के बाद भारतीय समर्थकों ने भी गेंदबाजों से इस तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की होगी।

खेल

Post navigation

Previous Post: हमास ने इजरायल के साथ युद्धविराम की वार्ता बंद की
Next Post: क्रैश डाइट नुकसान कर सकती है इसके स्थायी परिणाम हो सकते हैं

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया