Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
aatishi

सिसोदिया को जमानत दिए जाने के बाद भावुक हो गईं आतिशी, कहा- सत्य की हुई जीत

Posted on August 9, 2024 By Sanchar Times News

मंत्री ने दावा किया कि सिसोदिया को जेल में इसलिए डाला गया क्योंकि उन्होंने गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि एक झूठे केस में फंसाकर जेल में रखा गया

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी सुप्रीम कोर्ट द्वारा आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दिए जाने के बाद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है, दिल्ली के छात्रों की जीत हुई है। मंत्री ने दावा किया कि सिसोदिया को जेल में इसलिए डाला गया क्योंकि उन्होंने गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि एक झूठे केस में फंसाकर जेल में रखा गया। आज का दिन भारत के इतिहास में, भारत की शिक्षा क्रांति के इतिहास में दर्ज़ होगा। आज मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिली है। आज सच्चाई की जीत हुई, शिक्षा की जीत हुई।

आप नेता ने आगे कहा कि ये सत्य की जीत है। मनीष सिसोदिया को एक झूठे मामले में फंसाया गया। उन्होंने दिल्ली के बच्चों को शानदार भविष्य दिया। आज हमें मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिलने पर हमें खुशी है। जल्द ही समय आएगी जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के द्वारा जिस स्कूल का शिलान्यास हुआ था, आज उसी स्कूल का उद्घाटन हो रहा है। वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोर्ट इस बात को मान रहा है कि ED ने बिना ट्रायल के मनीष सिसोदिया को 17 महीने जेल में रखा। बिना ट्रायल के किसी को 17 महीने जेल में कैसे रख सकते हैं? उन्होंने कहा कि वे अपना ऑफिस भी आकर फिर से ले सकते हैं…आज शाम या कल शाम तक वे जेल से बाहर आ जाएंगे।

AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि ये AAP और दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए न्याय का रास्ता जल्द ही खुलेगा। जो 17 महीने मनीष सिसोदिया के बर्बाद हुए उसका हिसाब क्या देश के प्रधानमंत्री देंगे? जो 17 महीने दिल्ली के बच्चों के बर्बाद हुए, एक योग्य शिक्षा मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया जो दिल्ली के बच्चों को दे सकते थे उसका हिसाब कौन देगा? उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद केवल एक है, विपक्ष के नोताओं को पकड़ कर जेल में डालो। मनीष सियोदिया के घर से एक रुपया बरामद नहीं हुआ, कोई प्रोपर्टी और गहना नहीं मिला फिर भी आपने 17 महीने जेल में रखा। ED हमेशा समय मांगती रही और मामले को टरकाती रही। आज उन सब पर विराम लगा है ये हमारे लिए बहुत बड़ी खबर है।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली और देश के लोगों को लिए आज खुशी का दिन है। जिस तरह से पूरे देश में शिक्षा क्रांति का एक रोल मॉडल मनीष सिसोदिया ने स्थापित किया लेकिन बिना किसी सबूत के 17 महीनों तक सरकार ने उन्हें जेल में रखा है। आज सत्य की जीत हुई है। हम सब लोग सुप्रीम कोर्ट का धन्यावाद कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की आबकारी नीतिमें कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को जमानत दी और कहा कि वह 17 माह से हिरासत में हैं। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि सिसोदिया 17 माह से हिरासत में हैं और अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है जिससे वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी पुलिस मामले से संबंधित मामलों में दी जमानत
Next Post: सिसोदिया की जमानत पर बोली बांसुरी स्वराज, बच्चों को पाठशाला से मधुशाला में धकेलने का किया पाप

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया