Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
sudhanshu

सुधांशु त्रिवेदी बोले- मोहब्बत की दुकान नफरत फैलाने के कारोबार में है

Posted on March 26, 2024 By Sanchar Times News

भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर बड़ा वार किया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया ज्यों-ज्यों आगे बढ़ती जा रही है, त्यों-त्यों अपनी हा​र को निश्चय देखते हुए इंडी अलायंस के नेताओं की निराशा, हताशा, कुंठा जहरीली जुबान के रूप में बाहर आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अनेक प्रकार के आपत्तिजनक, अभद्र, निंदनीय बयान दिए गए। अब भारत के अंदर विभाजनकारी व राष्ट्र की एकता पर आघात करने वाले बयानों तक आ गए हैं। अब, ऐसा लगता है कि यह तथाकथित ‘मोहब्बत की दुकान’ नफरत फैलाने के कारोबार में है।

त्रिवेदी ने दावा किया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के सांस्कृतिक मंत्री शिवराज तंगदागी ने कहा है कि ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाने वाले छात्रों को थप्पड़ मारना चाहिए। मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो रोते रहते हैं कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है, क्या राजनीतिक नारे लगाने पर किसी को थप्पड़ मारना उचित है? मैं कांग्रेस नेतृत्व से पूछना चाहता हूं कि क्या यह वही कांग्रेस है जो कभी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर काम करती थी। उन्होंने कहा कि यह संकेत है कि वे हार की हताशा के कारण हिंसक हो सकते हैं… राहुल गांधी की कांग्रेस का गांधी की कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। INDI गठबंधन सिर्फ हार की ओर ही नहीं बल्कि आत्म-विनाश की ओर भी बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सीएए पर बोलते-बोलते एक विचित्र बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘भारत माता की जय और जय हिंद के नारे पहले दो मुसलमानों ने लगाए थे, इसलिए क्या इस नारे को त्याग देंगे।’ नारा किसी भारतीय ने लगाया इन्हें ये नहीं दिखाई पड़ता है, उसमें हिंदू और मुसलमान दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सियासत के मकड़ जाल में इन लोगों ने भारत की एकता के प्रतीक उद्घोषों को सांप्रदायिकता का प्रतीक बनाने का प्रयास किया। कृपया भारत की एकता और भारत के गौरव के उद्घोषों के ऊपर विभाजनकारी राजनीति से परहेज करें।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: वरुण गांधी को अधीर रंजन चौधरी ने दिया कांग्रेस में आने का न्योता, बोले- गांधी परिवार से हैं इसलिए BJP ने नहीं दिया टिकट
Next Post: महागठबंधन में बिहार में नहीं बन पा रही सहमति, इन पांच सीटों पर फंस रहा पेंच

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया