Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
economy copy

सोशल मीडिया पर देश की अर्थव्यवस्था हुई 4000 अरब डालर!

Posted on November 20, 2023 By Sanchar Times News

दो केंद्रीय मंत्रियों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अलावा अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी ने रविवार को भारतीय अर्थव्यवस्था के 4,000 अरब डालर का आंकड़ा पार करने की सराहना की लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सरकार की तरफ से मील का यह पत्थर हासिल कर लिए जाने के बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। वित्त मंत्रालय और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने भारत की जीडीपी के 4,000 अरब डॉलर को पार करने के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच, उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही यह खबर गलत है और भारत 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से अभी दूर है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के आधार पर सभी देशों के लिए ताजा जीडीपी आंकड़ों का एक असत्यापित स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इसे साझा करने वालों में सत्तारूढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कई लोग शामिल हैं।
सोशल मीडिया मंचों पर फडणवीस सहित कई राजनीतिक नेताओं ने इस उपलब्धि की सराहना की। इस संबंध में ट्वीट करने वालों में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष डी पुरंदेरी शामिल हैं। देश के प्रमुख उद्योगपति अडाणी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बधाई हो भारत। भारत के 4,400 अरब डॉलर वाले जापान और 4,300 अरब डॉलर वाले जर्मनी को पीछे छोड़कर जीडीपी के लिहाज से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में सिर्फ दो साल बाकी हैं। तिरंगे की उड़ान जारी है! जय ¨हद।’

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सुरंग में जिंदगी की जंग जारी, सुरक्षित निकालने की कोशिशें तेज
Next Post: सीएस के खिलाफ रिपोर्ट पर विचार से एलजी का इनकार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया