Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
love

हर किसी का प्यार मुकम्मल… कुछ लोग रिश्ते में धोखा देने के लिए आते हैं और कुछ धोखा खाने के लिए

Posted on October 14, 2023October 14, 2023 By Sanchar Times News

प्यार हर किसी के लिए है, लेकिन हर किसी का प्यार मुकम्मल होने के लिए नहीं बना है। कुछ लोग रिश्ते में धोखा देने के लिए आते हैं और कुछ धोखा खाने के लिए। हालाँकि, इनमें भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बार-बार प्यार में पड़ते हैं और हर बार इनकी प्रेम कहानी का अंत धोखे पर जाकर खत्म होता है। लेकिन ऐसा क्यों? इस बात का जवाब इन लोगों की राशियों में छुपा हुआ है। हम सभी का व्यक्तित्व राशियों के हिसाब से होता है, जो हमें प्यार में धोखा खाने या देने वाले की श्रेणी में बांटता है। चलिए आपको बताते हैं वो कौन सी राशियां है, जो बार-बार प्यार में धोखा खाती है और क्यों?

मीन राशि- मीन राशि के लोग अपने सहानुभूति और भरोसेमंद स्वभाव के लिए मशहूर हैं। इनका ये स्वभाव इनका एक मजबूत पक्ष है। लेकिन बावजूद इसके ये लोग प्यार में बार-बार धोखा खाते हैं। इसके पीछे इनके स्वभाव का कमजोर पक्ष है। मीन राशि वाले बहुत ही दयालु होते हैं और साथ ही ये लोग अपने पार्टनर को बार-बार माफ कर देते हैं। यही वजह है कि ये लोग प्यार में बड़ी आसानी से धोखा खा जाते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातक अपने रिश्ते में हमेशा शांति बनाए रखना पसंद करते हैं। इसके लिए ये लोग कुछ भी बर्दास्त करने के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए इन्हें बार-बार धोखा मिलता है। रिश्ते में शांति बनाए रखने के लिए कुछ भी सहन करने के इनके स्वभाव का अक्सर लोग फायदा उठाते हैं, जिसकी वजह से रिश्ते के अंत में हमेशा इन्हें धोखा मिलता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले थोड़े जिद्दी स्वभाव के लोग होते हैं। इनकी एक ही व्यक्ति के साथ रिश्ते में रहने की जिद्द अक्सर इनकी प्यार की नैया को डूबा देती हैं। इस राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ वफादार होते हैं, जिसका सामने वाला बड़ी आसानी से फायदा उठा लेता है। ऊपर से इनका बार-बार माफ करने का स्वभाव धोखेबाज लोगों को फायदा पहुचाता है।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा पेट दर्द से आराम
Next Post: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने रोहित शर्मा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया