Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
misile

हूती मिसाइलों, ड्रोनों को मार गिराया अमेरिकी नौसेना ने

Posted on January 11, 2024 By Chhavi Singh

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को कहा कि नौसेना ने ईरान समर्थित हूती मिलिशिया द्वारा यमन से दक्षिणी लाल सागर तक किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों को मार गिराया, जो हाल के महीनों में इस क्षेत्र में विद्रोहियों द्वारा किए गए सबसे बड़े हमलों में से एक है।
सेंटकॉम ने मंगलवार रात लगभग 9.15 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा, विद्रोहियों ने यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्रों से दक्षिणी लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शि¨पग लेन की ओर, जहां दर्जनों व्यापारिक जहाज पारगमन कर रहे थे, ईरानी डिजाइन किए गए एक-तरफा हमले वाले यूएवी, एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों और एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल का बड़ा हमला किया। सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के जहाज ड्वाइट डी. आइजनहावर, ग्रेवली, लैबून, मेसन और यूके के एचएमएस डायमंड ने संयुक्त रूप से 18 एकतरफा हमले वाले यूएवी, दो एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों और एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया। सेंटकॉम ने पुष्टि की कि मंगलवार को किसी भी तरह की क्षति की सूचना नहीं थी। लाल सागर में 19 नवम्बर 2023 के बाद से वाणिज्यिक शि¨पग लेन पर यह 26वां हूती हमला था, जब उसने आतंकवादी समूह के इस्रइल के साथ चल रहे युद्ध में हमास को समर्थन देने की घोषणा की थी। हूतियों ने हमलों को अंजाम देने के लिए मिसाइलों, ड्रोन, तेज नौकाओं और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है और अक्सर दावा किया है कि लक्षित जहाज इस्रइल से जुड़े थे। बारह देशों ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, यूके और अमेरिका के एक समूह ने 3 जनवरी को संयुक्त रूप से हूतियों को औपचारिक चेतावनी जारी की और लाल सागर में हमलों को अवैध, अस्वीकार्य और अत्यधिक अस्थिर करने वाला बताया।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: गाजा में आम नागरिकों की मौत अस्वीकार्य : भारत
Next Post: परवेज मुशर्रफ को मौत के बाद भी नहीं मिली माफी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया