Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
health

हेल्थ सेक्टर में बढ़ रहा नैनो टेक्नोलॉजी का उपयोग

Posted on October 1, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि हेल्थ सेक्टर में बीमारियों का पता लगाने, दवाओं की डिलीवरी और मेडिकल इमेजिंग के लिए नैनो टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ रहा है। नैनो टेक्नोलॉजी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में सुधार कर रही है, जिससे उन्नत कंप्यूटिंग की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। नैनो तकनीक कई उद्योगों को बदल सकती है। इसमें टिकाऊ सामग्री, पर्यावरण सुधार, फास्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और नए उपचार शामिल हैं। ग्लोबल डेटा की रिपोर्ट ने दिखाया कि स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी क्षेत्र इनोवेशन में सबसे आगे हैं।


ग्लोबल डेटा में थीमैटिक इंटेलिजेंस की प्रमुख विश्लेषक इसाबेल अल-दाहिर ने कहा, नैनो टेक्नोलॉजी का व्यापारिक उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग है। यह कई कारकों पर निर्भर करता है। पहला कारक है प्रत्येक क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए कितना निवेश होता है। प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य जैसे उद्योगों ने अधिक निवेश के कारण तेजी से व्यापारिक उपयोग देखा है। उन्होंने आगे कहा, नैनो टेक्नोलॉजी उत्पादों को बाजार में लाने से जुड़ी जटिलताएं और नियामकीय बाधाएं, साथ ही खाद्य और उपभोक्ता वस्तुओं में नैनो टेक्नोलॉजी उत्पादों के बारे में उपभोक्ताओं की मिली-जुली धारणा भी व्यापारिक उपयोग की दर को प्रभावित कर सकती है।

नैनो टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को बाजार में लाने के लिए नियामक मंजूरी (नियमों और दिशा-निर्देशों की एक पण्राली) जरूरी है। अल-दाहिर ने कहा, नैनाेटेक्नोलॉजी में तकनीकी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इसने नियामक ढांचों के विकास को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि नैनो टेक्नोलॉजी के संभावित जोखिमों और लाभों पर अभी और शोध किए जा रहे हैं, क्योंकि इससे नियामकों के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक साक्ष्य के बिना उचित दिशा-निर्देश निर्धारित करना अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है।


चुनौतियों के बावजूद भी अमेरिका, चीन और यूरोपीय संघ के कुछ देश वैिक बाजार में बढ़त हासिल करने के लिए नैनो टेक्नोलॉजी में भारी निवेश कर रहे हैं। नैनो टेक्नोलॉजी में भारी निवेश करने वाले देशों का मानना है कि यह आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकती है और साथ ही महत्वपूर्ण सामाजिक चुनौतियों का भी समाधान कर सकती है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: भारतीय रेलवे ने की त्योहारी सीजन के लिए 678 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा
Next Post: एआई का दुरुपयोग रोकने को नियमन जरूरी : अनन्या

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • शराब पीने के बाद दवा लेना कितना खतरनाक? इन दवाओं के साथ बढ़ सकता है लिवर डैमेज और ब्लीडिंग का खतरा
  • mayawati का परिवार को लेकर बड़ा फैसला, आकाश और दीपिका को जिम्मेदारी नहीं; ईशान को लेकर भी चेतावनी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया