Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Screenshot 2025 11 18 203331 1

डेहरी में प्रेम प्रसंग विवाद: 19 वर्षीय युवक ने की गई जान, अधजली अवस्था में युवक का शव बरामद

Posted on November 18, 2025November 18, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। प्रेमी युवक का शव अधजली अवस्था में प्रेमिका के घर के पास से बरामद हुआ। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डेहरी के वार्ड 22, ईदगाह मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय अंकित कुमार का शव मंगलवार सुबह प्रेमिका के घर के पास न्यू एरिया वार्ड 16 से बरामद हुआ। अधजली अवस्था में मिले युवक अंकित के शव को देखकर आत्महत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर लड़के के परिजन लड़की के घरवालों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मृतक की मां अंजू देवी ने बताया कि करीब छह माह पहले दोनों आपसी सहमति से शादी करने के लिए घर से भागे थे। परिवार और समाज के हस्तक्षेप के बाद समझौता तो हो गया। पुलिस की सूचना पर हम लोग यहां आए हैं। हमारे लड़के को इन लोगों ने जलाकर मार दिया डाला।


डेहरी डीएसपी वन अतुलेश झा ने बताया कि डेहरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव न्यू एरिया मोहल्ले में अर्धजली अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एरिया को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की। आसपास के लोगों से बयान लिया जा रहा है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: ऑल इंडिया नाट्य प्रतियोगिता में प्रशासन का रहेगा पूर्ण सहयोग : एसडीएम
Next Post: विश्व बाल दिवस पर बेलाढ़ी मध्य विद्यालय में बेटियों की प्रतिभा का प्रदर्शन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme