Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 04 29 102154

कटहल में छिपाकर ला रहे थे 275 किलो गांजा, डेहरी पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Posted on April 29, 2025April 29, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले की डेहरी पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 275 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी रौशन कुमार ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर पाली पुल के समीप NH-2 पर छापामारी कर यह कार्रवाई की गई। उड़ीसा से लाई जा रही इस गांजे की खेप को सासाराम में खपाने की योजना थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कटहल से भरी एक पिकअप वैन के नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है।


डिहरी अनुण्डल पुलिस पदाधिकारी-01 किरण कुमार कोटा के नेतृत्व में गठित टीम ने पाली रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को पकड़ा। तलाशी में कटहल के नीचे छिपे प्लास्टिक के 11 बोरों में भरा 275 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों की पहचान सनोज कुमार सिंह (ग्राम- कंजर, थाना- कोचस, जिला- रोहतास) और सत्यम राय (ग्राम- ताजपुर मांझा, थाना- जमानिया, जिला- गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों पहले भी मद्य निषेध व अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।
बरामद गांजे की बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा के अलावा पिकअप वैन, 2000 किलो कटहल और दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई जारी है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: पवन सिंह की धर्मपत्नी ज्योति सिंह ने लिया श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आशीर्वाद
Next Post: बाल विवाह रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान: सुराज संस्था ने सासाराम में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया