crossorigin="anonymous"> छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेरनारायणपुर - Sanchar Times

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेरनारायणपुर

Spread the love

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल के संयुक्त दल को गोवेल, नेंदूर और थुलथुली गांव की ओर रवाना किया गया था। सुरक्षाबल के दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया है जिसमें करीब 28 नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एके 47 और एसएलआर समेत कई अन्य हथियार बरामद किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टीलिंगम ने 28 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।


Spread the love