Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 32

स्नेहा कुशवाहा तथा उमरा खान के न्याय के लिए 40 किलोमीटर की बाईक आक्रोश रैली निकाली

Posted on February 23, 2025February 23, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले की NEET की तैयारी करने वाली छात्रा स्नेहा कुशवाहा का बनारस के एक निजी छात्रावास में दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या होने तथा घटना के 23 दिन बीत जाने के बाद भी मर्डर के आरोपी को पकड़े नहीं जाने पर लोगो में आक्रोश है आज विभिन्न दलों के सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ताओ ने ई विशाल कुशवाहा के नेतृत्व में गोडारी, नासरीगंज तथा राजपुर प्रखंड के मुख्यशहर होते हुए 40 किलोमीटर की बाईक आक्रोश रैली किया तथा राजपुर प्रखंड के राजपुर चौक पर प्रधानमंत्री और उतर प्रदेश का मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

आंदोलनकारियों ने केन्द्र सरकार तथा उत्तरप्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किए तथा दुष्कर्म एवं मर्डर के अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ई विशाल कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में वाराणसी में बिहार के बेटी स्नेहा के साथ दुष्कर्म और हत्या होने पर उतर प्रदेश पुलिस मामले की लीपापोती करने में लग जाती है। स्नेहा के हत्या में ख़ुद उतर प्रदेश पुलिस संलिप्त है तथा मुख्य आरोपी को बचा रही है। एसआईटी गठन के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मर्डर के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार तक नहीं कर रही है न ही मामले में संलिप्त पुलिस प्रशासन पर कोई करवाई के रही है ऐसे में एसआईटी टीम से न्याय की उम्मीद लगाना ही बेकार है, जो अपराधी 9 दिनों तक मामले के प्राथमिकी नहीं होने दिया उसको बिना पकड़े एसआईटी जॉच प्रभावित होंगी।

हमारी मांगे है कि मामले की जांच सीबीआई से या सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में कराया जाए। आंदोलन में उपस्थित डॉ अमन कुशवाहा ने कहा कि रोहतास पुलिस भी दो माह में गुमशुदा बच्ची उमरा खान को ढूंढने में नाकाम रही इसलिए अब मामला सीबीआई को सौंप देना चाहिए। आंदोलनकारियों ने कहा कि मामले में त्वरित करवाई नहीं होती है तो अब सासाराम बंद बिहार बंद और भारत बंद क आहवान किया जाएगा। आंदोलन में जेपी सेनानी विशिष्ट सिंह,राहुल यादव,कृष्णा कुशवाहा,दीपक कुशवाहा,विकास पासवान,रिकी,श्री भगवान कुशवाहा,रवि कुशवाहा, जावेद इकबाल , अजीत कुशवाहा,धनजी कुशवाहा,मुन्ना कुशवाहा,सतीश, संजीत, डिंपल, पंकज, रमाकांत, अक्षय,आदि लोग शामिल हुए।

बिहार

Post navigation

Previous Post: संवरेगा हसन शाह सूरी का मकबरा अब पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण केंद्र
Next Post: जमीन कब्जा करने गया युवक हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया