Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
vidhya

45 वर्ष की हुई विद्या

Posted on January 2, 2024 By Chhavi Singh

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन आज 45 वर्ष की हो गई। 1 जनवरी 1979 को जन्मीं विद्या बालन बचपन से ही अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखा करती थीं। वर्ष 1995 में विद्या बालन को जीटीवी पर प्रसारित धारावाहिक हम पांच में काम करने का अवसर मिला। विद्या बालन ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित बांग्ला फिल्म भालो थेको से की। विद्या ने बालीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में प्रदर्शित विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिणीता से की। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
वर्ष 2006 में विद्या बालन को एक बार फिर से विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में संजय दत्त के साथ काम करने का अवसर मिला। वर्ष 2007 में विद्या बालन को मणिरत्नम की फिल्म गुरू में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में विद्या की भूमिका छोटी थी बावजूद इसके उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद विद्या बालन की हे बेबी और भुल भुलैया जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई।भुल भुलैया के लिये विद्या सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी हुई। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म पा में विद्या बालन ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया।इस फिल्म के लिये उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।
वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म इश्किया विद्या बालन के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है।इस फिल्म में विद्या बालन के अभिनय का नया रूप दर्शकों को देखने को मिला।फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह फिल्मफेयर द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के क्रिटिक्स पुरस्कार से सम्मानित की गई। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ विद्या बालन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई ।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: रश्मिका ने शेयर की 2024 की पहली सेल्फी
Next Post: केरल में एन्जॉय कर रहे रणदीप हुड्डा और लिन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया