crossorigin="anonymous"> बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 60.18% मतदान, राघोपुर में 64% वोटिंग के साथ तेजस्वी यादव के गढ़ में बढ़ी गर्मी - Sanchar Times

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 60.18% मतदान, राघोपुर में 64% वोटिंग के साथ तेजस्वी यादव के गढ़ में बढ़ी गर्मी

Spread the love

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास


बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। राज्य की 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 60.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 1192 पुरुष, 122 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।

पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिला। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।

2020 की तुलना में इस बार कई सीटों पर मतदान प्रतिशत में इजाफा देखने को मिला। उदाहरण के तौर पर राघोपुर विधानसभा में 2020 में जहां 58.03% वोटिंग हुई थी, वहीं 2025 में शाम पांच बजे तक 64.01% मतदान दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख सीटों की बात करें तो सरायरंजन में मतदान सबसे अधिक 70.19%, कल्याणपुर में 71.62%, जबकि शहरी सीट बांकीपुर में सबसे कम 40% वोटिंग हुई।

2020 में किस सीट पर कितने प्रतिशत हुई थी वोटिंग

क्रमांक विधानसभा नाम 2020 में पड़े वोट (%) 2025 (5 बजे तक) (%)
1 राघोपुर 58.03% 64.01%
2 तारापुर 55.00 58.33%
3 लखीसराय 52.78% 60.51%
4 मोकामा 54.01% 62.16%
5 दानापुर 52.49% 55.27%
6 महुआ 60.04% 54.88%
7 छपरा 50.99% 56.32%
8 अलीनगर 57.40% 58.05%
9 रघुनाथपुर 53.52% 51.18%
10 गरखा 57.53% 61.90%
11 बांकीपुर 35.91% 40.0%
12 भोरे 53.98% 61.05%
13 बनियापुर 52.84% 63.20%
14 गायघाट 57.45% 56.03%
15 सरायरंजन 60.86% 70.19%
16 गौड़ा बौराम 57.19% 50.80%
17 कल्याणपुर 57.93% 71.62%
18 जाले 54.14% 58.68%
19 मधेपुरा 62.06% 65.12%
20 सहरसा 61.22% 67.03%
21 परबत्ता 60.24% 56.93%
22 मुंगेर 48.73% 49.84%

राघोपुर विधानसभा पर नजर

राघोपुर सीट एक बार फिर बिहार की राजनीति के केंद्र में है। यहां से पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं। महागठबंधन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। तेजस्वी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इसी सीट से की थी और 2015 व 2020 दोनों चुनावों में विजयी रहे हैं।

भाजपा ने इस बार सतीश कुमार को टिकट दिया है, जिन्होंने 2010 में जदयू प्रत्याशी रहते हुए राबड़ी देवी को हराया था। वहीं जनसुराज पार्टी ने चंचल कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

राघोपुर में बढ़े मतदान प्रतिशत को देखते हुए यहां मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *