Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2026 03 24 at 5.19.33 PM

डेहरी में भी पुराने अंदाज में दिखे नीतीश कुमार, सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लालू राज को कोसा

Posted on March 24, 2026March 24, 2026 By Sanchar Times News

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान डेहरी में एक जनसभा को संबोधित किया। नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि 2005 में पहली बार जब एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सभी लोग जानते हैं कि पहले बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था और शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, बिजली आदि की स्थिति खराब थी। लेकिन जब हम लोग सरकार में आए तो हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से शुरू कराया। आज प्रदेश में किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है और लोग प्रेम, भाईचारा एवं शांति के साथ रह रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 03 24 at 5.19.32 PM 2

सरकार की गिनाई उपलब्धियां

दरअसल नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान ज्यादातर समय अपनी सरकार की उपलब्धियां हीं गिनाईं। लगभग 45 मिनट के संबोधन के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क रोजगार, पर्यटन, कृषि आदि के क्षेत्र में अबतक किए गए कार्यों का लेखा-जोखा रखा और बीच-बीच में बिहार के पुराने दिनों की याद भी दिलाते रहे।

WhatsApp Image 2026 03 24 at 5.19.32 PM 1

कानून व्यवस्था के बहाने पूर्ववर्ती सरकार को घेरा

नीतीश कुमार ने बिहार में कानून व्यवस्था में हुए बदलाव का भी जिक्र किया और कहा कि 20 साल पहले शाम होते ही लोग अपने दरवाजे बंद कर लेते थे, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और विकास का माहौल बना है। समृद्धि यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का फोकस गांव-गांव तक विकास पहुंचाने पर है, जिससे बिहार को एक नई दिशा मिल रही है।

WhatsApp Image 2026 03 24 at 5.19.32 PM

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में सबसे पहले नीतीश कुमार ने डेहरी स्थित सोन नदी पर बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किए। बता दें कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सासाराम, डेहरी एवं औरंगाबाद शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया था, जो वर्ष 2027 तक पूरा हो जाएगा।

WhatsApp Image 2026 03 24 at 5.19.31 PM

रोहतास को मिली कई योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को रोहतास जिले में 480.09 करोड रुपए की लागत से 308 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उन्होंने डेहरी शहर के बीएमपी स्थित कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर रिमोट से शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की और उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: रेलवे के नए नियम लागू : Ticket Cancellation से लेकर सीट अपग्रेड तक बड़ी सुविधाएं, रिफंड नियम भी बदले
Next Post: कांग्रेस को अकबर रोड-रायसीना रोड दफ्तर खाली करने का अंतिम नोटिस, अदालत जाने की तैयारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
https://www.youtube.com/watch?v=hRim3whhOR4

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया