Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
virat

विराट कोहली का 36वां जन्मदिन : जानिए ‘किंग कोहली’ के जीवन, संघर्ष और कामयाबी की कहानी

Posted on November 5, 2025November 5, 2025 By Sanchar Times News

ST.News, Sport Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर 2025 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं। वे वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। अपने आक्रामक तेवर और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध कोहली दुनियाभर में ‘किंग कोहली’ के नाम से जाने जाते हैं।

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे, जबकि उनकी मां सरोज कोहली गृहिणी हैं। विराट ने दिल्ली के उत्तम नगर में बचपन बिताया और महज 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके कोच राजकुमार शर्मा ने उनके शुरुआती क्रिकेट करियर को दिशा दी।

घरेलू क्रिकेट से शुरुआत : कोहली ने 2002 में दिल्ली की अंडर-15 टीम से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। इसके अगले साल उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई। उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक जड़े और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

पिता के निधन से मिली प्रेरणा : साल 2006 में विराट के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस दुखद घटना के बावजूद कोहली अगले ही दिन कर्नाटक के खिलाफ रणजी मैच में खेलने उतरे और 90 रन की पारी खेली। यह पल उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट माना जाता है-इसके बाद कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू : विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। इसके बाद 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20, और 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। इससे पहले, वे 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में भारत को चैंपियन बना चुके थे। इसी प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें IPL में शामिल किया, और यहीं से ‘किंग कोहली’ की कहानी शुरू हुई।

अंतरराष्ट्रीय करियर : विराट कोहली ने अब तक भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाई थी।
अब तक वे भारत के लिए 111 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 29 शतक और 29 अर्धशतक जमाए हैं। 13,794 टेस्ट रन (औसत 58.69) बना चुके हैं। सभी प्रारूपों में कुल 80 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ चुके हैं उनकी फिटनेस, निरंतरता और मानसिक मजबूती ने उन्हें आधुनिक क्रिकेट का लीजेंड बना दिया है।

निजी जीवन और प्रेरणा : विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से विवाह किया है। यह जोड़ी खेल और मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। विराट अपने फिटनेस रूटीन, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: ICC Women’s World Cup 2025 : हरमनप्रीत कौर बोलीं-2017 की हार ने सिखाया जीत का असली मतलब, अब पूरा हुआ बचपन का सपना
Next Post: बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 60.18% मतदान, राघोपुर में 64% वोटिंग के साथ तेजस्वी यादव के गढ़ में बढ़ी गर्मी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया