Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
sunil

63वां जन्मदिन मना रहे हैं बॉलीवुड के अन्ना

Posted on August 12, 2024August 12, 2024 By Chhavi Singh

बॉलीवुड के बड़े स्टार सुनील शेट्टी का रविवार को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील हिन्दी सिनेमा के ऐसे चमकते सितारे हैं, जो बीते 3 दशक से इस इंडस्ट्री को रोशन कर रहे हैं। उनकी जर्नी ऐसी रही कि खुद सलमान खान भी उसका जिक्र कर भावुक हो जाते हैं। इस जर्नी से जुड़ा एक शख्स ऐसा भी है जिसका जाना इन्हें अखरता है! सुनील शेट्टी की जिंदगी उतार चढ़ाव से भरी रही। सब कुछ थाली में परोस कर नहीं मिला बल्कि पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया फिर अपने बूते ¨हदी सिने जगत में नाम भी कमाया।

संघर्ष का जब भी जिक्र होता है तो सुनील अपने पिता को याद करते हैं। बताते हैं कि उनके पिता 9 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आए थे। यहां उन्हें रोजगार चलाने के लिए एक रेस्त्रां में काम करना पड़ा। धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम के दम पर तीन रेस्त्रां खरीदे। एक पॉडकास्ट शो में सुनील शेट्टी ने अपने बीते समय को याद किया। उन्होंने बताया कि पिता के सौंपे तीन रेस्त्रां अब भी उनके पास हैं। गर्व से कहते हैं कि बहुत सामान्य जीवन बिताया उन्होंने। बताया कि कैसे एक बेडरूम वाले घर में गुजारा भी किया। अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट पिता को देते हैं जिन्होंने जीवन की हर लड़ाई में उनका साथ निभाया। उन्हें क्रिकेट खिलाना हो, मार्शल आर्ट क्लास जानी हो या फिर कुछ और पिता ने बेटे का साथ कभी नहीं छोड़ा। पिता को दुनिया से विदा हुए 5 साल हो गए हैं और अन्ना अब भी जब उनकी बात करते हैं तो आंखों में आंसू भर आते हैं। सुनील शेट्टी और सलमान यूं तो ज्यादा एक साथ नहीं दिखते लेकिन एक्टर मानते हैं कि भाईजान से उनकी यारी तगड़ी है।

एक रोमांचक किस्सा भी है। एक बार एक शो में सलमान से एक सवाल किया गया कि शेट्टी के साथ उनके जीवन का सबसे यादगार पल क्या है? इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा था कि काफी साल पहले जब मेरे पास पैसे नहीं होते थे, तो उन दिनों मैं अन्ना (सुनील शेट्टी) की रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर चला गया। दुकान में जो कपड़े थे वह काफी महंगे थे। मेरे पास इतने पैसे नहीं थे कि मैं एक शर्ट से भी ज्यादा खरीद पाऊं। फिर मैंने एक जींस ली, इस दौरान सुनील ने देखा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। तो उन्होंने अपनी ओर से मुझे एक शर्ट दी। सुनील शेट्टी सलमान खान के साथ रिश्ते को अहम मानते हैं। कहते हैं मेरे एकमात्र ऐसे दोस्त हैं जिन्हें मैं हिन्दी सिनेमा में आने से पहले से जानता हूं और वह मेरी शादी के दिन भी मौजूद थे।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: कोलन कैंसर : 50 वर्ष से कम आयु के लोगों में बढ़ते मामले चिंताजनक
Next Post: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र ने तिहाड़ जेल अधिकारियों के साथ विवाद को जन्म दिया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया