Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
rakesh roshan

75 वर्ष के हुए राकेश रोशन

Posted on September 7, 2024September 7, 2024 By Sanchar Times News

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार-अभिनेता राकेश रोशन आज 75 वर्ष के हो गए।राकेश रोशन का जन्म 06 सितम्बर, 1949 को मुंबई मे एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता रोशन लाल नागर ¨हदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार थे, वहीं राकेश रोशन की मां आयरा रोशन बंगाली सिंगर थीं। राकेश रोशन ने 1970 में ‘घर-घर की कहानी’ से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की। नायक के तौर पर उनकी पहली फिल्म 1971 में प्रदर्शित फिल्म ‘पराया धन’ थी जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन खास सफल नहीं रहे। अभिनय में अपेक्षित कामयाबी हासिल नहीं कर पाने के बाद उन्होंने 1980 में ‘आपके दीवाने’ फिल्म के जरिए निर्माण के क्षत्रा में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘कामचोर’ (1982) फिल्म बनाई। इन दोनों फिल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया।


के. विनाथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कामचोर’ के सुपरहिट होने के बाद राकेश रोशन को लगा कि ‘के’ अक्षर उनके लिए ‘लकी’ है और उन्होंने अपनी आगामी सभी फिल्मों के नाम ‘के’ अक्षर से रखने शुरू कर दिए।इस अक्षर से शुरू होने वाली उनकी फिल्में हैं ‘खुदगर्ज’, ‘खून भरी मांग’, ‘काला बाजार’, ‘किशन कन्हैया’, ‘कोयला’, ‘करण अजरुन’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘क्रिश’, ‘क्रेजी4’, ‘किंग अंकल’, ‘काइट्स’ आदि। इनमें खुदगर्ज, खून भरी मांग, करण अजरुन, कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, और क्रिश, किश 3 ,काबिल सुपरहिट साबित हुईं।


वर्ष 2000 में रिलीज हुई ‘कहो ना प्यार है’ वह फिल्म थी, जिसके जरिए राकेश रोशन ने अपने पुत्र ऋतिक रोशन को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया। यह फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म से जुड़ा यह तथ्य भी रोचक है कि सर्वाधिक पुरस्कार पाने वाली बॉलीवुड की फिल्म होने पर इसे लिम्का बुक ऑफ र्वल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। वर्ष 2003 में प्रदर्शित ‘कोई मिल गया’ फिल्म उनके निर्माण और निर्देशन में बनी महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इसी तरह इस फिल्म का सीक्वल क्रिश और तीसरा संस्करण क्रिश 3 भी उनकी बेहद कामयाब फिल्मों में से एक हैं। जिसने छोटे बच्चों से लेकर बड़े दर्शकों तक का भरपूर मनोरंजन किया था। राकेश रोशन चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। कहो ना प्यार है और कोई मिल गया के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला है। फिल्म इंडस्ट्री में 35 वर्ष पूरे होने पर उन्हें ‘ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्डस’ की ओर से भी सम्मानित किया गया है। राकेश रोशन की शादी मशहूर निर्माता, निर्देशक जे ओम प्रकाश की बेटी ¨पकी से हुई है।राकेश रोशन ने अपने सिने करियर में लगभग 85 फिल्मों में अभिनय किया है। राकेश रौशन ने अपने अबतक के सिने करियर में कई कामयाब फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है।

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: कानों के लिए खतरनाक हैं इयरबड्स
Next Post: ‘इमरजेंसी’ की रिलीज टली, नई तारीख की घोषणा जल्द कंगना रनौत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया