Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
laalu

8 घंटे की रेड, 2 करोड़ कैश मिलने के बाद लालू प्रसाद के करीबी को ED ने किया गिरफ्तार

Posted on March 10, 2024 By Sanchar Times News

पटना। ईडी ने बिहार में ‘‘अवैध’’ रेत खनन से संबंधित धनशोधन मामले की जांच के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से कथित तौर पर जुड़े सुभाष यादव नाम के व्यक्ति को पटना से गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को राज्य की राजधानी में यादव और उनके सहयोगियों के आधा दर्जन परिसरों पर छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि यादव को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया और जिन विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की गई, वहां से लगभग 2.3 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।
उन्होंने बताया कि रेत खनन गिरोह के ‘‘अहम सिंडिकेट सदस्य’’ होने के आरोपी यादव को सोमवार को पटना में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि वह अतीत में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। धनशोधन का यह मामला बिहार पुलिस द्वारा ‘ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड’ (बीसीपीएल) और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज की गई 20 प्राथमिकियों से जुड़ा है। उन पर आरोप है कि वे ई-चालान के बिना रेत का अवैध खनन और बिक्री करते थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मामले में बिहार विधान परिषद के सदस्य और जनता दल-यूनाइटेड नेता राधा चरण साह, उनके बेटे कन्हैया प्रसाद और ब्रॉडसन कमोडिटीज के निदेशक मिथिलेश कुमार सिंह, बबन सिंह तथा सुरेंद्र कुमार जिंदल को गिरफ्तार किया था और वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। एजेंसी ने नवंबर 2023 में पटना की विशेष पीएमएलए अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, कथित रेत व्यापार को एक सिंडिकेट द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जिसने उक्त कंपनी में धन निवेश किया था और यह सिंडिकेट अवैध रूप से रेत बेचकर लाभ कमाता है, जो आपराधिक कृत्यों से अर्जित होने वाली आय है। उसने दावा किया कि इस मामले में आपराधिक कृत्यों से 161 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: बिहार : छह दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों को मिला आयुष्मान भारत कार्ड
Next Post: दिल्ली : 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत, आप नेता Atishi ने दी जानकारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया