Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
kejriwal 3

केजरीवाल ने अपने विधायकों से कहा, उनकी गिरफ्तार ने पार्टी को और मजबूत कर दिया है

Posted on May 12, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद रविवार को अपनी पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपने विधायकों से कहा कि उनकी गिरफ्तार ने पार्टी को और मजबूत कर दिया है। केजरीवाल ने मीटिंग में कहा कि बीजेपी का पूरा का पूरा प्लान फेल हो गया, जिसकी वजह उनके विधायक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनके विधायकों को तोड़ने की खूब कोशिश की, लेकिन सब लोग मजबूत रहे, जिसकी वजह से भाजपा का प्लान फेल हो गया।

अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायकों से कहा, ‘मुझे पता चला है कि आप में से कई लोगों को इन्होंने टच करने की कोशिश की है। इन लोगों ने कोशिश की तोड़ने की तरह-तरह से, लालच देकर, धमकियां देकर, मुझे आप लोगों से पता चलता रहता था कि इन्होंने किस-किस को टच करने की कोशिश की, लेकिन आप सब लोग मजबूत रहे और कोई नहीं टूटा, इस बात के लिए मैं, पार्टी और देश गर्व महसूस करता आप लोगों के ऊपर।’

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि ये पार्टी कैसी है। इनका कोई नहीं टूट रहा बाकी तो कई जगह से सुनने में आया कि वो इंदौर वाला चुनाव के पहले छोड़कर चला गया, सूरत वाला चुनाव के पहले ही छोड़कर चला गया। एक हमारी पार्टी है 10-12 साल हो गए, लेकिन कोई जाता ही नहीं है। सारा कुछ करके देख लिया, ED की धमकी भी इनपर काम नहीं करती। ये आप लोगों की मजबूती का नतीजा है, जो हम लोग टिके हुए हैं।’

केजरीवाल ने अपने विधायकों से आगे भी इसी तरह मजबूत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह 21 दिनों के लिए बाहर आये हैं और 2 जून को फिर से उन्हें वापस जाना है। केजरीवाल ने कहा, ‘उसके बाद आप लोगों को पार्टी संभालकर रखनी है। इस देश को भविष्य सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती है, बाकी सारी पार्टियों को देश के लोगों ने आजमा कर देख लिया है। आज देश का ये हाल है कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी को ही देश की कमान संभालना है। आम आदमी पार्टी ही देश को भविष्य देगी, इसलिए यह आम आदमी पार्टी से इतने डरे हुए हैं।’

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: गर्मी की मार! झारखंड में लंबे गैप के बाद 13 मई से खुलेंगे स्कूल
Next Post: पीओके में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पूर्ण हड़ताल के दौरान पथराव

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया