Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi election

दिल्ली : दोपहर एक बजे तक 34.37 फीसदी मतदान, कई जगहों पर लगी वोटरों की लंबी कतार

Posted on May 25, 2024May 25, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इस चरण में कई दिग्गज उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यह चुनाव गठबंधन के तहत लड़ रही हैं जिसमें 4 सीटों पर आप और तीन सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है.

AAP ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को मैदान में उतारा है. जबकि भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्षदीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया है.

लोकसभा चुनाव के महासमर में आज छठे चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है जिसमें दिल्ली की सात सीटें भी शामिल हैं.. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी रण में हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं. AAp जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. भाजपा ने 2019 में सभी सात सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल की थी और इस बार अपने जीते हुए 6 सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया है.

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: दिल्ली : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतदान आज
Next Post: विभव कुमार ने दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • नोएडा में घायल सड़क पर, 112 पर कॉल फिर भी पुलिस लेट!
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर कॉल के बाद भी पुलिस देर से पहुंची!
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया