Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rahul 4

PM Modi के ‘परमात्मा ने मुझे भेजा है’ वाले बयान पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 4 जून के बाद ED से बचने के लिए गढ़ रहे कहानी

Posted on May 27, 2024May 27, 2024 By Chhavi Singh

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद अडानी के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सवालों से कथित तौर पर बचने के लिए ‘जैविक नहीं’ कहानी गढ़ी है। उन्होंने आगे दावा किया कि प्रधानमंत्री कथित तौर पर कहेंगे कि उन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है और उन्हें ‘परमात्मा’ ने ऐसा करने के लिए कहा था। पटना में चुनावी सबा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम कहते हैं कि फैसला वह नहीं लेते बल्कि परमात्मा लेते हैं। उनका कहना है कि वह जैविक नहीं बल्कि परमात्मा के संदेशवाहक हैं।

इसके साथ ही राहुल ने सवाल करते हुए कहा कि क्या आप जानते हैं कि उन्होंने यह कहानी क्यों गढ़ी है? क्योंकि चुनाव के बाद जब ईडी उनसे अडानी के बारे में पूछेगी तो वह कहेंगे कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता और ऐसा करने के लिए उन्हें परमात्मा ने कहा था। राहुल गांधी पीएम मोदी के हालिया साक्षात्कार की ओर इशारा कर रहे थे, जहां उन्होंने कहा था कि पहले जब तक मां जिंदा थी मुझे लगता था कि शायद बायोलॉजिकली मुझे जन्म दिया गया है। माँ के जाने के बाद सारे अनुभव को मैं जोड़ कर देखता हूँ तो मैं कन्विंस हो चूका हूँ, गलत हो सकता हूँ, आलोचक, लेफ्ट लोग मेरी धज्जिया उड़ा देंगे, मेरे बाल नोच लेंगे…माई कन्विंस हो चूका हूँ की परमात्मा ने मुझे भेजा है।

अपना हमला जारी रखते हुए राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी, लंबे-लंबे भाषण मत दीजिए। सिर्फ इतना बताइए कि आपने बिहार के युवाओं को कितना रोजगार दिया है? आपने 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात की थी, लेकिन किसी को नौकरी नहीं दी। पहले युवा सेना और पब्लिक सेक्टर में जा सकते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को INDIA की सरकार आ रही है। सरकार बनते ही हम अग्निवीर योजना को ख़त्म कर देंगे। सेना इस योजना को नहीं लाई है। नरेंद्र मोदी ने अग्निवीर योजना को सेना पर थोपा है।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन की गारंटी है..- लोगों को 10 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा- अग्निवीर योजना को ख़त्म करेंगे – गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए देंगे। उन्होंने कहा कि मिजाज रखिए टनाटन, नौकरी मिलेगी फटाफट, बहनों के खाते में लाख रुपया जाएगा खटाखट। लेफ्ट नेता दिपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में आप सभी INDIA गठबंधन को वोट करें और हमारी सरकार बनाएं। नरेंद्र मोदी का इन चुनावों में कोई भी जुमला नहीं चला है और वे अनाप-शनाप बोल रहे हैं। हिंदुस्तान की जनता कह रही है कि- जुमला नहीं जवाब दो, दस साल का हिसाब दो।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: मासूमों की मौत पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Next Post: वाराणसी : 10 साल पहले राजनीति के प्रति उदासीन हो चुके थे लोग, PM Modi ने पैदा किया विश्वास : नड्डा

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • सासाराम में असली पुलिस के हत्थे चढ़े 5 ‘नकली पुलिस’: NH-19 पर दरोगा और कमांडो की वर्दी पहनकर कर रहे थे लूट और अवैध वसूली
  • 28-30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित: यूएफबीयू (UFBU) का आधिकारिक ऐलान
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर पुलिस देर से पहुंची?
  • नोएडा में घायल सड़क पर, 112 पर कॉल फिर भी पुलिस लेट!

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया