Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
nadda 1

वाराणसी : 10 साल पहले राजनीति के प्रति उदासीन हो चुके थे लोग, PM Modi ने पैदा किया विश्वास : नड्डा

Posted on May 27, 2024May 27, 2024 By Chhavi Singh

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विद्वत बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल पहले देश का नागरिक राजनीति के प्रति उदासीन हो चुका था, उसका विश्वास टूट चुका था। जब राजनीति में लोकमत उदासीन हो जाए, तो वो प्रजातंत्र के लिए खतरा बन जाता है। लेकिन 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने साधारण नागरिक में एक विश्वास पैदा किया। आज इस विश्वास के कारण ही हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि लंबे समय तक भारतीय राजनीति का अर्थ था, फूट डालो राज करो और सबके नाम पर वोट मांगो और सरकार बन जाए, तो किसी जाति के बन जाओ। उत्तर प्रदेश इसका प्रमाण है। यहां आपने दो पार्टियों की सरकार देखी है, जिन्होंने सबका मत लिया और बाद में एक जाति का बन के रह गईं। उन्होंने कहा कि आज दवाई मैन्युफैक्चरिंग में भारत दूसरे नंबर पर खड़ा है। सबसे सस्ती और असरदार दवाएं भारत बना रहा है। 126% एक्सपोर्ट बढ़ गया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि गांव, गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, युवा, महिला… मोदी जी के नेतृत्व में सबका सशक्तिकरण हुआ है। आज 2 लाख पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया है। आज 2 लाख कॉमन सर्विस सेंटर चल रहे हैं। ये बदलते भारत के बदलते गांव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अखिलेश यादव ने कहा कि भारत तो अनपढ़ है, यहा डिजिटल क्या करोगे, लेकिन मोदी जी भारत का सामर्थ्य जानते थे। आज यहां सब्जी बेचने वाला भी डिजिटल ट्रांजैक्शन कर रहा है। दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजैक्शन आज भारत में होता है।

वाराणसी लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी और प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचे नड्डा ने काल भैरव मंदिर में पूजा—अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में विपक्ष के बारे में पूछे गये एक सवाल पर कहा, विपक्ष को आप देख ही लेंगे कि चार जून (लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा की तिथि) को उसका क्या हाल होगा। उन्होंने विपक्ष पर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का मंसूबा रखने का आरोप लगाते हुए कहा, संविधान में स्पष्ट लिखा हुआ है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा और जब तक मोदी जी हैं और भारतीय जनता पार्टी है, तब तक धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे। हम अपने दलित, आदिवासी, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर किसी को डाका नहीं डालने देंगे।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: PM Modi के ‘परमात्मा ने मुझे भेजा है’ वाले बयान पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 4 जून के बाद ED से बचने के लिए गढ़ रहे कहानी
Next Post: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग आपका हक छीनना चाहते हैं : योगी

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया