Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
atishi 2

अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी सरकार : आतिशी

Posted on May 31, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। राजधानी में पेयजल संकट के समाधान को लेकर दिल्ली सरकार असहाय नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी की मांग को लेकर हो रही बातचीत का हरियाणा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने के कारण सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि है कि वह अब केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगी। केंद्र की मोदी सरकार की भी जिम्मेदारी है कि दिल्लीवालों को पर्याप्त पानी मिले। जलमंत्री ने शाम को पेयजल की ताजा स्थिति की समीक्षा करते हुए बजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से कहा कि ऐसे समय में उन्हें अधिकारियों को निर्देश देना चाहिए।


आतिशी ने कहा कि राजधानी में पिछले कुछ दिनों से जल संकट बना हुआ है। कुछ हिस्सों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं आ रही है। इस समस्या का मुख्य कारण हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी यमुना में नहीं छोड़ा जाना है। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि दिल्ली पानी के लिए काफी हद तक यमुना पर निर्भर है। यमुना के पानी से दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट चलते हैं। दिल्ली सरकार पानी के मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में लू चल रही है। मौसम विभाग ने पहले इसका अनुमान लगाया था कि इस दौरान लू के थपेड़े चलते रहेंगे। इस समय जल विभाग और स्वास्थ्य विभाग की अहम भूमिका हो जाती है, लेकिन बिना मंत्रियों को बताए स्वास्थ्य विभाग के सचिव एसबी दीपक कुमार और जल विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंबरासू दोनों अवकाश पर बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें तो इस बात की कोई जानकारी ही नहीं है उनके छुट्टी पर जाने का क्या कारण है। जनता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने बैठक में बताया कि उन्होंने दोनों को छुट्टी दी है। मुख्य सचिव इतने जरूरी विभाग के प्रमुख को बिना मंत्रियों को सूचना दिए स्वयं ही छुट्टी दे रहे हैं। यह हैरान करने वाली और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


उधर मंत्री ने वजीराबाद यमुना जलाशय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यमुना बजीराबाद जलाशय का जल स्तर 670.3 फीट पर था। जबकि 674 फीट होना चाहिए। वजीराबाद से ही चन्द्रावल और ओखला जल उपचार संयंत्रों को पानी भेजा जाता है। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पेयजल की किल्लत है। एक्स पर उन्होंने यह भी लिखा है कि जल संकट को लेकर शुक्रवार को सौरभ भारद्वाज के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्हें उम्मीद है कि बैठक में मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारी हिस्सा लेंगे। जलमंत्री के मुताबिक उन्होंने हरियाणा सरकार को भी पत्र लिखा है। जलमंत्री का कहना है कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि दिल्ली में 30 फीसद पानी की बर्बादी होती है, जबकि ऐसा नहीं है। गुरुवार को भी दिल्ली में 50 से 55 एमजीडी पानी की कमी है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान संविधान का ‘गला घोंटा’: मोदी
Next Post: भीषण गर्मी में भी पेयजल नहीं दे पा रही सरकार : भाजपा महिला मोर्चा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया