Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
kalpana

झारखंड : हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मतगणना में गांडेय विस सीट पर पीछे

Posted on June 4, 2024 By Sanchar Times News

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मतगणना के पहले दौर में गांडेय विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से 1939 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से खाली हुई थी। कल्पना ने चार मार्च को गिरिडीह जिले में झामुमो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह पर अपना राजनीतिक सफर शुरू करते हुए दावा किया था कि 2019 में जब से हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में सत्ता में आयी है तब से विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रची है।

हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कथित जमीन धोखाधड़ी से जुड़े एक धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद से ही कल्पना विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) की रैलियों में एक बड़ा चेहरा रही हैं और उन्होंने राज्य में गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है। भाजपा यह कहते हुए कल्पना पर प्रहार करती रही है कि चंपई सोरेन ‘कार्यवाहक एवं कठपुतली मुख्यमंत्री हैं’ जबकि कल्पना झारखंड में ‘सत्ता का केंद्र’ बनी हुई हैं।

Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया जिससे समाजवादी पार्टी को मिल रही बड़ी सफलता
Next Post: भाजपा को इस चुनाव में जबरदस्त नुकसान शुरूआती रुझान में दिखाई दे रहा है

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया