Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
mars

अब आपके घर-आंगन की भी मिलेगी सेटेलाइट तस्वीर

Posted on July 8, 2024 By Chhavi Singh

बेंगलुरू स्थित अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप ‘पिक्सल’ की एक ऐसा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर लाने की योजना है जिससे आप उसके उपग्रहों द्वारा पृथ्वी की खींची गयी तस्वीरों को देख सकते हैं

नई दिल्ली । क्या आप अपने घर के आंगन की उपग्रह से तस्वीर लेना चाहते हैं? यह जल्द ही संभव हो सकता है क्योंकि बेंगलुरू स्थित अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप ‘पिक्सल’ की एक ऐसा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर लाने की योजना है जिससे आप उसके उपग्रहों द्वारा पृथ्वी की खींची गयी तस्वीरों को देख सकते हैं।


‘पिक्सल स्पेस’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक अवैस अहमद ने यहां बताया कि पृथ्वी निगरानी स्टूडियो शुरू करना अंतरिक्ष आधारित डेटा को बेहद कम शुल्क पर आम आदमी तक उपलब्ध कराने के प्रयासों का हिस्सा है। पिक्सल का यह पृथ्वी निगरानी स्टूडियो ‘औरोरा’ इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है जिससे उपग्रहों द्वारा ली गई पृथ्वी की ‘हाइपरस्पेक्ट्रल’ छवियों और डेटा विश्लेषण को सभी के लिए सुलभ बनाया जा सकेगा। अहमद (26) ने कहा, ‘यह ‘गूगल अर्थ’ इस्तेमाल करने जितना आसान होगा लेकिन उपग्रह से ली गयी छवियां अधिक उन्नत होंगी।’ अहमद उन चुंिनदा उद्यमियों में से एक हैं जो अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहे हैं।

‘औरोरा’ के उपयोगकर्ता डेटाबेस में पहले से उपलब्ध उपग्रह से ली गयी तस्वीरों को देख सकते हैं या पृथ्वी की निचली कक्षा में चक्कर लगा रहे पिक्सल के उपग्रहों को ‘कोई विशेष तस्वीर खींचने’ का जिम्मा दे सकते हैं। अहमद ने कहा, ‘मैं अगले एक-दो सप्ताह में चिकमंगलुरू की एक तस्वीर चाहता हूं। यह काम हमारे उपग्रहों को सौंपा जाएगा और जब आप इसके लिए भुगतान करेंगे तो वे यह तस्वीर आपको उपलब्ध करा देंगे।’ पिक्सल ने पृथ्वी की तस्वीरें खींचने के लिए दो उपग्रह शकुंतला और आनंद प्रक्षेपित किए हैं। उसकी इस साल तक छह उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: दो मुठभेड़ों में छह आतंकी ढेर, सेना के दो जवान भी शहीद
Next Post: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया