Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
nitu singh

66 वर्ष की हुई नीतू सिंह

Posted on July 9, 2024 By Chhavi Singh

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नीतू सिंह आज 66 वर्ष की हो गई। 08 जुलाई 1958 को जन्मीं नीतू सिंह को नृत्य में काफी रुचि थी। उनकी रुचि को देखते हुए उनकी मां राजी सिंह ने उसे प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला के नृत्य स्कूल में नृत्य सीखने की अनुमति दे दी। नृत्य सीखने के दौरान वैजयंती माला उनके नृत्य करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुई और अपनी फिल्म सूरज में बाल कलाकार के रूप में काम करने की उनसे पेशकश की जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। साठ के दशक में नीतू सिंह ने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया। इनमें 1968 में प्रदर्शित फिल्म दो कलियां खासतौर पर उल्लेखनीय है। इस फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका को सिने प्रेमी शायद हीं कभी भूल पाएं। फिल्म में उन पर फिल्माया गीत बच्चे मन के सच्चे दर्शकों और श्रोताओं के बीच आज भी लोकप्रिय है।


नीतू सिंह ने अभिनेत्री के रूप में अपने सिने करियर की शुरूआत 1973 में प्रदर्शित फिल्म रिक्शावाला से की। इस फिल्म में उनके नायक के रूप में रणधीर कपूर थे। कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई। नीतू सिंह को प्रारंभिक सफलता दिलाने में निर्माता निर्देशक नासिर हुसैन की वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म यादों की बारात का अहम स्थान है। इस फिल्म में उन्हें एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। फिल्म में उनपर फिल्माया गीत लेकर हम दीवाना दिल उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था।आज भी यह गीत श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है।
यादो की बारात की सफलता के बावजूद नीतू सिंह फिल्म इंडस्ट्री में लगभग दो वर्ष मुंबई में संघर्ष करती रहीं। आासन तो सभी देते लेकिन उन्हें अच्छी फिल्मों में काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। इस बीच नीतू सिंह ने शतरंज के मोहरे, आशियाना और हवस जैसी बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में अभिनय किया लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा। वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म खेल खेल में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नीतू सिंह के सिने कैरियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनके नायक की रूप में ऋषि कपूर थे। युवा प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म की सफलता के साथ ही नीतू सिंह अभिनेत्री के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई।


वर्ष 1975 में ही नीतू सिंह को दीवार और रफूचक्कर जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम करने का अवसर मिला। फिल्म दीवार पूरी तरह अमिताभ बच्चन और शशि कपूर पर आधारित थी जबकि फिल्म रफूचक्कर में उन्हें एक बार फिर से ऋषि कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला। युवा प्रेम कथा पर आधारित यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट रही । नीतू सिंह की जोड़ी अभिनेता ऋषि कपूर के साथ काफी पसंद की गई। नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी सबसे पहले खेल खेल में में पसंद की गई। बाद में इस जोड़ी ने रफूचक्कर, जहरीला इंसान, जिंदादिल, कभी.कभी, अमर अकबर एंथनी, अनजाने, दुनिया मेरी जेब में, झूठा कहीं का, धन दौलत और दूसरा आदमी आदि फिल्मों में युवा प्रेम की भावनाओं को निराले अंदाज में पेश किया।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: माइटोकॉन्ड्रियल दान स्वस्थ बच्चा पैदा करने में कर सकता है मदद
Next Post: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले में पांच जवान शहीद, पांच घायल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया