Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
bsf

भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF जवानों की बढ़ाई गई संख्या, डीजी भी कोलकाता पहुंचे

Posted on August 5, 2024August 5, 2024 By Chhavi Singh

बांग्लादेश की स्थिति काफी उथल-पुथल दिखाई दे रही है। बांग्लादेश में हिंसा और प्रदर्शन का दौर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की भी खबर है। साथ ही साथ दावा किया जा रहा है कि वह देश छोड़ चुकी हैं। वह आर्मी के हेलीकॉप्टर से किसी सुरक्षित जगह प्रस्थान कर चुकी हैं। बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है। ऐसे में कहीं ना कहीं उसके यहां हो रहे प्रदर्शन पर भारत की निगाह रहने वाली है। साथ ही साथ भारत के पूर्वी हिस्से के लिए यह चिंता की बात है।

यही कारण है कि बीएसएफ ने बांग्लादेश बॉर्डर पर अपनी अलर्ट बढ़ा दी है। इसके अलावा बॉर्डर पर जवानों की भी संख्या में वृद्धि की गई है। जानकारी जो सामने आ रही है उसके मुताबिक बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बीएसएफ डीजी भी कोलकाता पहुंच गए हैं।बांग्लादेश में कोटा सुधारों के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन में हिंसक झड़पों के कारण 100 से अधिक लोग मारे गए। देश की राजधानी ढाका सहित अन्य हिस्सों में सेना तैनात कर दी गई है।

इसके साथ ही सूत्रों से खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। इसके साथ ही उनके सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से भारत आने की भी खबर है। प्रदर्शनकारियों ने आज दोपहर करीब तीन बजे गोनो भवन के दरवाजे खोल दिए और प्रधानमंत्री आवास के परिसर में प्रवेश कर गए। जिसके बाद खबर आई कि प्रधान मंत्री शेख हसीना ने गोनो भवन को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। हजारों बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को ढाका में प्रधान मंत्री शेख हसीना के महल पर धावा बोल दिया, जब एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि वह अपने पद छोड़ने की मांग को लेकर हो रहे सामूहिक प्रदर्शनों से भाग गई थीं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बांग्लादेश : शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ दिया, पहुंची भारत
Next Post: सुप्रीम कोर्ट : आप के शीर्ष नेता दिल्ली की जनता को क्यों भ्रमित करने में लगे रहते हैं

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया