Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
manu bhakar

राजनीति में नहीं, ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर है फोकस : मनु भाकर

Posted on August 26, 2024August 26, 2024 By Sanchar Times News

चरखी दादरी में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर के लिए सोमवार को उनके ननिहाल चरखी दादरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। मनु भाकर ने कहा कि इस सम्मान को वह ताउम्र याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में नहीं आएंगी, बल्कि ओलंपिक में गोल्ड जीतने के लिए मेहनत करेंगी। खेल पर ध्यान देते हुए ओलंपिक में गोल्ड पर निशाना लगाना ही उनका लक्ष्य है।


विनेश फोगाट को सबक लेना चाहिए और मेडल जीतने के लिए फिर से मैदान में उतरना चाहिए

मनु भाकर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान दें और देश के लिए मेडल जीतने का टारगेट रखें। उन्होंने विनेश फोगाट मामले पर कहा कि विनेश की भावना फाइटर की तरह रही है, विनेश को सबक लेना चाहिए और मेडल जीतने के लिए फिर से मैदान में उतरना चाहिए। सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, अंतरराष्ट्रीय रेसलर व भाजपा नेता बबीता फोगाट, पूर्व विधायक रणवीर मंडोला, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर छिल्लर सहित कई राजनेताओं ने मनु को सम्मानित किया। मनु भाकर ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ देश के लिए गोल्ड जीतने का है और वह अभी राजनीति नहीं करेंगी।


अब मेहनत के बूते गोल्ड जीतकर ही सपना पूरा करूंगी

उन्होंने कहा कि ब्रॉन्ज मेडल तक का सपना सुहाना रहा है, अब मेहनत के बूते गोल्ड जीतकर ही सपना पूरा करूंगी। इससे पहले, रविवार को मनु भाकर ने अपने गांव गोरिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि वह बॉलीवुड में जाने की योजना नहीं बना रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान खेल पर है और वह ए¨क्टग के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका कोई इरादा बॉलीवुड में जाने का नहीं है और वह अपने खेल पर फोकस करेंगी। बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय एथलीट हैं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 221.7 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। मनु भाकर ने ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनने का गौरव हासिल किया है।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: कालाधन पर एसआईटी 15 दिन के अंदर न्यायालय में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी
Next Post: गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर चुनाव अकेले लड़ने की दी चुनौती

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया