Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
giriraj

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर चुनाव अकेले लड़ने की दी चुनौती

Posted on August 26, 2024 By Sanchar Times News

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

पटना। पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस उनके एजेंडों को शामिल करने के लिए तैयार होती है, तो उन्हें इन दोनों ही पार्टियों का समर्थन करने में कोई दिक्कत नहीं है। उनके इस बयान के बाद जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है।

इन लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अकेले लड़ने की ताकत नहीं है

इस बीच, बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने इन दलों को निशाने पर लिया है। उन्होंने महबूबा मुफ्ती को आड़े हाथों लेते हुए कहा, राहुल गांधी हों, मुफ्ती हों या फारूक अब्दुल्ला, ये सभी व्याकुल हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम किया, जिस तरह उन्होंने पत्थरबाजों पर कार्रवाई की, जिस तरह आतंकवाद की कमर तोड़ी, जिस तरह वहां पर्यटन को बढावा दिया गया, उससे ये लोग घबरा गए हैं। इन लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अकेले लड़ने की ताकत नहीं है, इसलिए ये लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा, मैं दावे के साथ कहता हूं कि राहुल गांधी में भी अकेले चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है। अगर है, तो मैं कहूंगा कि अकेले लड़कर दिखा दें या मुफ्ती लड़कर दिखा दें, या फारूक लड़कर दिखा दें, ये लोग मोदी जी से डर गए हैं। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वो अकेले चुनाव लड़कर दिखा दें, नहीं तो मेरा उनसे सीधा सवाल है कि क्या वो पाकिस्तानी डिप्लोमेसी में फारूक अब्दुल्ला के साथ जाएंगे?

बीजेपी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

इस बीच बीजेपी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उधर, बीते दिनों जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के संबंध में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर लिया है। जिसे लेकर बीजेपी ने तंज भी कसा था। बीजेपी ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के पास अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं है, इसलिए वो अन्य दलों के साथ लड़ रही है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। अनुच्छेद 370 के निरस्त किए जाने के बाद पहली बार यहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यहां 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसे लेकर यहां खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीजेपी का दावा है कि अनुच्छेद 370 के निरस्त किए जाने के बाद यहां विकास हुआ है। घाटी के लोग केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत कर रहे हैं।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: राजनीति में नहीं, ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर है फोकस : मनु भाकर
Next Post: गाजियाबाद : हाई राइज सोसायटी के फ्लैट में कुरान के पाठ के बाद हंगामा, गार्ड ने की मारपीट की शिकायत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया