Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
up police 1

बहराइच : भेड़ियों का खूनी खेल लगातार जारी

Posted on September 3, 2024September 3, 2024 By Chhavi Singh

सूचना पर डीएम मोनिका रानी व एसपी वृंदा शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं

ST.News Desk : बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़ियों का खूनी खेल लगातार जारी है। भेड़ियों ने 10 मार्च को सायरा (3) व 23 मार्च को छोटू (2) को मौत के घाट उतारा। इसके बाद से अब तक कुल 10 लोगों की जान ले चुके हैं और 33 लोगों को गंभीर रूप से जख्मी किया है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे खुद हाथों में लाठी डंडे लेकर मैदान में उतर गए हैं। सोमवार को ढाई वर्षीय अंजली की मौत के बाद पूरे हिंदू सिंह में भेड़िया दिखने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेतों में उतरे। भेड़िया संभावित खेत की घेराबंदी की और खबर लिखे जाने तक ग्रामीण डटे रहे।

महसी तहसील क्षेत्र में जारी भेड़ियों के हमलों में जनहानि रोकने के लिए डीएम ने 32 राजस्व टीमें जागरूकता के लिए तैनात की हैं। साथ ही 11 अधिकारियों को नोडल बनाया है। यही नहीं वन विभाग की 25 टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन का दावा कर रही हैं।

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती की टीमों के साथ बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप बधावन को स्पेशल टास्क फोर्स के तहत बुलाया गया है। बावजूद इसके क्षेत्र में हमले नहीं रुक रहे हैं और इससे आक्रोश बढ़ रहा है।

मासूम अंजली की मौत की सूचना पर डीएम मोनिका रानी व एसपी वृंदा शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं। दोनों ने घटना की जानकारी ली और सघन तलाशी के निर्देश दिए। बेटी के शव के पास बिलख रही मां नीलू को गले लगाकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।

निरीक्षण पर आए वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना, मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र रेनू सिंह आदि ने दरवाजा विहीन घरों में दरवाजे लगवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन यह दावा फेल नजर आ रहा है। जिम्मेदारों ने आश्वासन पूरा किया होता अंजली की जान बच जाती। बंभौरी के ग्रामीणों ने बताया कि ज्यादातर फूस के घर हैं और उनमें दरवाजे नहीं हैं। पूरी रात जागकर बच्चों की रखवाली करना मजबूरी है।

सोमवार को एडीजी गोरखपुर जोन डॉ. केएस प्रताप भी मृतका अंजली के गांव नव्वन गरेठी पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हर आवश्यक कदम उठाने के लिए एसपी वृंदा शुक्ला को निर्देशित किया।

हरदी थाना क्षेत्र में लगातार जारी हमलों से धीरे-धीरे पूरे जिले में दहशत का माहौल बन रहा है। रविवार को शिवपुर क्षेत्र के मटेरा गांव में भेड़िया दिखने की चर्चा फैल गई। वहीं रिसिया के नव्वा गांव में भी भेड़िया दिखने की चर्चा गरम रही। ग्रामीण खेलावन द्वारा भेड़िया दिखने की बात कही गई। इससे क्षेत्र में भय का माहौल रहा।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: बंगाल विधानसभा में दुष्कर्म विरोधी विधेयक पेश, ममता ने इस विधेयक को ऐतिहासिक करार दिया
Next Post: योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, सपा पर जमकर हमला बोला

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया