Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
P sir scaled

राजनीतकि पार्टियां सामाजिक कार्य पर भी करें अपने फंड का इस्तेमाल : पंकज सहाय

Posted on September 8, 2024September 9, 2024 By Chhavi Singh

जयप्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहाय झारखंड विधानसभा सभागार में जेपीजेडी के राष्ट्रीय अधिवेशन व सम्मान समारोह को कर रहे थे संबोधित


रांची (ST.News)। जयप्रकाश जनता दल के अध्यक्ष पंकज सहाय ने झारखंड में समाजिक उत्थान पर ज़ोर देते हुए पीएसआर फंड यानी पॉलिटिकल सोशल रिस्पोंसबिलिटी फंड की अवधारणा रखी। जिसमें उन्होंने देश के सभी राजनीतिक पार्टियों से आहवान किया कि सभी राजनीतिक पार्टयिां अपने फंड से कुछ प्रतिशत पैसा समाजिक कार्यों में लगायें और खुद उसका ऑडिट करें। इस तरह से उनका समाज के प्रति सीधे तौर पर भागीदारी सुनिश्चित होगी।

बिरसा मुण्डां एयरपोर्ट पर पार्टी के अध्यक्ष पंकज सहाय का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

pankaj ji 3

सहाय झारखंड विधानसभा सभागार में जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय अधिवेशन व सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले बिरसा मुण्डां एयरपोर्ट पर पार्टी के अध्यक्ष पंकज सहाय का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मिश्रा, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही एयरपोर्ट से पुराना विधान-सभा तक रैली निकाली गई।

समारोह में देश के सभी राज्यों के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकताओं ने भाग लिया

jpjd 1

इस समारोह में देश के सभी राज्यों के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकताओं ने भाग लिया और मंच पर अपने विचार प्रकट किये। पंकज सहाय ने पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों और जनता की सेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक नई पहल की मांग की। अधिवेशन में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्री सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है और इसके लिए हर नेता और कार्यकर्ता को सेवा के भाव से कार्य करना चाहिए

pankaj ji 2

श्री सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है और इसके लिए हर नेता और कार्यकर्ता को सेवा के भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में, जब समाज विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है, तब राजनीतिक सेवा को और अधिक प्रभावशाली बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ‘पीएसआर फंड’ की स्थापना से पार्टी न केवल अपने प्रत्याशियों को अपने एरिये के लोगों के प्रति जवाबदेह बनायेगी, बल्कि यह फंड समाज के उन वर्गों के लिए भी राहत का माध्यम बनेगा जो वास्तव में जरूरतमंद हैं।

p sir 1


जयप्रकाश जनता दल के इस अधिवेशन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बात रखी और समाज की बेहतरी के लिए जयप्रकाश नारायण के विचारों को पुन: जीवित करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज के हर तबके के उत्थान के लिए कार्य करना है।

अधिवेशन के अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

जनता की सेवा अधिवेशन में यह भी चर्चा हुई कि जयप्रकाश जनता दल को कैसे जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को हल करने के लिए अधिक से अधिक कार्य करना चाहिए। पार्टी ने संकल्प लिया कि वह समाज के हर हिस्से में अपनी पहुंच बढ़ाएगी और हर व्यक्ति तक अपनी आवाज पहुंचाएगी।

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष जे पी जेडी अनिल तोमर ने कहा नेतृत्व का विकास पार्टी ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का भी संकल्प लिया। युवा अध्यक्ष ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आगे आकर नेतृत्व संभालना चाहिए और पार्टी के सिद्धांतों को समाज में लागू करना चाहिए।

समाजवादी विचारधारा का प्रसार अधिवेशन में यह बात भी रखी गई कि जयप्रकाश नारायण की समाजवादी विचारधारा को समाज के हर कोने तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए। समाज में समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए पार्टी अपने कार्यक्रमों को और व्यापक बनाएगी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और पार्टी के भविष्य की दिशा पर चर्चा की। अधिवेशन में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के कल्याण के लिए अपने योगदान का संकल्प लिया।

जयप्रकाश जनता दल का यह अधिवेशन पार्टी के नीतियों और उद्देश्यों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। ‘पीएसआर फंड’ की स्थापना की मांग ने एक नई उम्मीद जगाई है कि राजनीति अब केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होगी, बल्कि यह जनता की सेवा का एक सशक्त साधन बनेगी।

झारखण्ड, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: मौसम : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस
Next Post: आबू धाबी के युवराज नायान ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया