Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
modi

प्रधानमंत्री मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात, ओडिशा का करेंगे दौरा

Posted on September 14, 2024September 14, 2024 By Chhavi Singh

झारखंड : टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 12,460 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को झारखंड का दौरा करेंगे और सुबह करीब 10 बजे टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

वह सुबह करीब साढे 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा टाटानगर में 20,000 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।

बयान के अनुसार, वह देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और हजारीबाग जिले में ‘हजारीबाग टाउन कोंिचग डिपो’ की आधारशिला भी रखेंगे। मधुपुर बाइपास लाइन का काम पूरा हो जाने के बाद हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर ट्रेन परिचालन में बाधा दूर होगी और इससे गिरिडीह एवं जसीडीह के बीच यात्रा के समय को कम करने में भी मदद करेगी। इसमें कहा गया कि ‘हजारीबाग टाउन कोंिचग डिपो’ इस स्टेशन पर ‘कोंिचग स्टॉक’ के रखरखाव को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे जो बंडामुंडा-रांची एकल लाइन खंड और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशन के माध्यम से गुजरने वाले राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है। इस परियोजना से माल और यात्रियों के आवागमन की गतिशीलता बढेगी। इसके अलावा, चार ‘रोड अंडर-ब्रिज’ (आरयूबी) भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन टाटानगर-पटना, भागलपुर-दुमका-हावड़ा, ब्रrापुर-टाटानगर, गया-हावड़ा, देवघर-वाराणसी और राउरकेला-हावड़ा मागरें पर संपर्क सुविधा में सुधार करेंगी।

इस बीच रांची में, केंद्रीय मंत्री शिवराजंिसह चौहान ने भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झारखंड के जमशेदपुर आएंगे और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी चौहान ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने कच्चे घरों में रह रहे राज्य के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 1,13,400 मकानों को पहले ही मंजूरी दे दी है।

झारखण्ड, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: संजय सिंह को राजनीतिक एवं प्रशासनिक समझ नहीं : वीरेंद्र सचदेवा
Next Post: राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन : जेपी जनता दल (जेपीजेडी) की नई रणनीतिक पहल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया