Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
ranchi

झारखंड में भाजपा की सहयोगी आजसू 10, जद (यू) दो और लोजपा एक सीट पर लड़ेगी चुनाव

Posted on October 18, 2024October 18, 2024 By Sanchar Times News

ST.News Desk : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर लगभग सहमति बन गई है। इसके मुताबिक, भाजपा 68 सीट पर, ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) 10, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत वि शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि सीट बंटवारे की व्यवस्था को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है, लेकिन भाजपा ‘देखो और प्रतीक्षा करो’ की रणनीति अपना रही है, क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित प्रतिद्वंद्वी दलों ने अभी अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। शर्मा ने कहा, ‘सीट बंटवारे के समझौते के मुताबिक, झारखंड में भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी 10 सीट पर, जद(यू) दो और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। यह लगभग तय है।’ आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि जद(यू) जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से, जबकि लोजपा (रामविलास) चतरा से चुनाव लड़ेगी।
शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की मौजूदगी में यह टिप्पणी की।

समझौते के अनुसार, भाजपा 68 सीट पर चुनाव लड़ेगी। शर्मा ने कहा कि हालांकि चर्चा जारी है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शर्मा ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेंगे।’ इस अवसर पर चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि राजग झारखंड की पहचान बचाने और ‘माटी, बेटी और रोटी’ की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से राज्य में चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने विास व्यक्त किया कि राज्य में ‘कुशासन’ के लिए जिम्मेदार ‘इंडिया’ गठबंधन को उखाड़ फेंका जाएगा। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दल शामिल हैं। झारखंड में वर्तमान में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार है, जिसके मुखिया हेमंत सोरेन हैं। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने दावा किया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के शासन के दौरान भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है, जिससे समाज के सभी वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं।

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: वजन कम करने में अदरक के फायदों का करें उपयोग
Next Post: सीआईआई उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में यूपी हेल्थ समिट 2024 का किया आयोजन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया