Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
anjeer

त्वचा चमकदार बनाने में रामबाण साबित होगा अंजीर, जानिए इसके सेवन का सटीक तरीका

Posted on September 16, 2024September 16, 2024 By Sanchar Times News

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर खाने से लोगों को कई तरह के फायदे होते हैं

ST.News Desk : विटामिन और मिनरल्स से भरपूर अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिस पर ‘एक तीर और कई निशाने‘ वाली कहावत बिल्कुल फिट बैठती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर खाने से लोगों को कई तरह के फायदे होते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है। फाइबर की अधिकता से पाचन क्रिया भी ठीक तरीके से काम करती है। भरपूर मात्रा में मिनरल्स होने के कारण इसका नियमित सेवन खासकर त्वचा के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार होती है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अंजीर में विटामिन सी होता है। जो, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर होता है, शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। अंजीर को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। अधिक प्रभावशाली परिणाम के लिए इसका पानी पीने का भी सलाह दिया जाता है। अंजीर का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। यह शरीर में फैट बर्न¨ग प्रोसेस को भी बढाने में मदद करता है। अगर, अंजीर खाने के सबसे सटीक समय की बात करें तो इसका खाली पेट सेवन करना चाहिए। सुबह या शाम को आप इसे ले सकते हैं। अंजीर को सबसे ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट इसको सुबह खाली पेट खाने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग इसका पानी फेंक देते हैं, लेकिन इसका पानी पीना भी सुरक्षित होता है। हालांकि अंजीर इतना गुणकारी होने के बावजूद अन्य ड्राई फ्रूट की तरह पर्याप्त मात्रा में ही लेना चाहिए।

Post Views: 3
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: डायमंड लीग : एक सेंटीमीटर से खिताब से चूके नीरज चोपड़ा, दूसरे स्थान पर रहे
Next Post: राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर को फिर से आतंकवाद की ओर धकेलना चाहते हैं : अमित शाह

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया