Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
manoj bajpeyi

लीड्स फिल्म फेस्टिवल में द फैबल को सम्मान गर्व की बात : मनोज बाजपेयी

Posted on November 16, 2024November 16, 2024 By Sanchar Times News

राम रेड्डी के निर्देशन में बनी मनोज बाजपेयी की फिल्म द फैबल 38वें लीड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यूके में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इस बारे में मनोज का कहना है कि यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है। अपनी कला से लोगों का दिल जीतने वाले मनोज ने कहा, मैं फिल्म द फैबल का हिस्सा बनकर और इसे वैिक स्तर पर दर्शकों के बीच लोकप्रिय होते देखकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

निर्देशक राम रेड्डी के निर्देशन ने इसमें जादुई रंग भरते हुए इसमें गहराई ला दी। प्रताप रेड्डी, जूही अग्रवाल, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है। उन्होंने आगे कहा, मेरे सह-कलाकार प्रियंका बोस, दीपक डोबरियाल और तिलोत्तमा शोम ने इस यात्रा में असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। लीड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतना न केवल हमारी फिल्म के लिए जीत है, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी गर्व का क्षण है। मुझे उम्मीद है कि ‘द फैबल‘ दुनिया भर के लोगों को प्रेरित और प्रभावित करती रहेगी।

यह पुरस्कार ‘द फेबल’ की हालिया सफलता के बाद दिया गया है, जिसमें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2024 में इसका वि प्रीमियर और 2024 मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में विशेष जूरी पुरस्कार शामिल है। निर्देशक राम रेड्डी ने कहा, लीड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एक खास और दिल से जुड़ी फिल्मों का संग्रह है। यह एक एकेडमी अवार्ड योग्य फेस्टिवल है, जो फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़े सम्मान की बात है। इस साल फेस्टिवल में 250 फिल्में दिखाई गईं। उन्होंने कहा, मुझे 38वें लीड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यूके में प्रीमियर के लिए ‘द फैबल’ को व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करने का मौका मिला।

Post Views: 2
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: सेहत का खजाना हैं मोटे अनाज
Next Post: करीना कपूर ने बेटों को दी प्यार भरी सीख

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया