Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
ipl

आईपीएल नीलामी : ऋषभ पंत 27 करोड़ और श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड दाम पर बिके

Posted on November 25, 2024November 25, 2024 By Sanchar Times News

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपए में खरीदा लेकिन वेंकटेश अय्यर अप्रत्याशित तौर पर तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। केकेआर को इस साल आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रुपए में पंजाब किंग्स से जुड़े। पंत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 20 करोड़ 75 लाख रुप, पर राइट टू मैच का इस्तेमाल किया लेकिन लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रुपए की लगाई तो दिल्ली टीम पीछे हट गई।

केकेआर का हिस्सा रहे वेंकटेश को इसी टीम ने 23 करोड़ 75 लाख रुपए मं खरीदा। केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में उनके लिए होड़ लगी थी। वहीं श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी। अय्यर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी मे केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा था। स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। अय्यर और पंत दोनों ने पिछले कुछ साल में विषम परिस्थितियों का सामना किया लेकिन जबर्दस्त साहस का परिचय देते हुए वापसी की। अय्यर और पंत 14 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 सत्र में अपनी अपनी टीमों के कप्तान हो सकते हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रुपए में खरीदा । सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ रुपए की लगाई थी जिसे आरटीएम के जरिए पंजाब ने मैच किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ की बेसप्राइज पर नीलामी में सबसे पहले उतरे अर्शदीप पर पहली बोली लगाई थी। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए में खरीद लिया। चहल को आईपीएल मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया था।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लियाम लिविंगस्टोन ने आठ करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए। भारत के स्टार खिलाड़ियों में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स से बोली के मुकाबले में बाजी मारी। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। फिटनेस समस्याओं के कारण पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने दस करोड़ रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रुपए में और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 15 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविस मिलर को साढे सात करोड़ रुपए में खरीदा। यह दूसरी बार है कि आईपीएल की नीलामी विदेश में हो रही है। पिछले साल दुबई में नीलामी हुई थी। दूसरे सेट में भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अिन को चेन्नई सुपर किंग्स ने नौ करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। डेवोन कोंवे और रचिन रविंद्र को भी चेन्नई ने क्रमश: छह करोड़ 25 लाख रुपए और चार करोड़ रुपए में खरीदा। आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगुर्क को फिर दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम के जरिए नौ करोड़ रुपए में खरीदा। आईपीएल दिग्गज डेविड वॉर्नर, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और भारत के देवदत्त पडिक्कल को कोई खरीदार नहीं मिला।

Post Views: 6
खेल

Post navigation

Previous Post: महाराष्ट्र की जनता ने संविधान के फर्जी शुभचिंतकों की दुकानें बंद करा दीं : शाह
Next Post: संभल में हिंसा, तीन मरे

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया