Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
shambhal

संभल में हिंसा, तीन मरे

Posted on November 25, 2024November 25, 2024 By Chhavi Singh

मस्जिद के सव्रे के दौरान हुई आगजनी, पथराव व फायरिंग


सम्भल। सम्भल जामा मस्जिद का सव्रे के दौरान हिंसा भड़क गई जिसमें तीन लोगों की मौत होना बताई जा रही है। हालांकि इस सव्रे से पहले ही मस्जिद के बाहर बवाल देखने को मिला। यहां पुलिस की टीम पर भी पथराव किया गया है।
रविवार को एक बार फिर शाही जामा मस्जिद का सव्रे हुआ। सव्रे करने टीम सुबह 6 बजे पहुंच गई है। मौके पर डीएम-एसपी के अलावा एसडीएम-सीओ और पीएसी-आरआरएफ को तैनात कर दिया गया। हालांकि इस दौरान मस्जिद के बाहर बवाल भी देखने को मिला और अचानक से पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। वहीं हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लोगों पर लाठीचार्ज करके लोगों को खदेड़ने का प्रयास किया। बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। रविवार को सुबह से ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं शाही जामा मस्जिद से सव्रे की टीम निकल गई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित रास्ते से सव्रे टीम को बाहर निकाला है। सूत्रों के अनुसार तीन लोगों के मौत की भी खबर है।


दरअसल, रविवार को एक बार फिर सम्भल की जामा मस्जिद में सव्रे का काम किया गया। सव्रे को लेकर भीड़ आक्रोशित हो गई और इसके बाद सम्भल में तनाव का माहौल बन गया। इस बीच पुलिस और भीड़ के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मोर्चा संभाला है। वहीं आक्रोशित भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। डीएम और एसपी आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन भीड़ बेकाबू होकर पुलिस टीम निशाना बनाकर पत्थरवाजी की जिससे सीओ सहित काफी संख्या पुलिस कर्मी भी घायल हो गये तो वही बवाल करने वालों ने कई गाड़ियों में भी आग लगाई। एसपी का पीआरओ पैर में गोली लगने से घायल हुआ है तो वहीं एसपी सहिम एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सपा सांसद बर्क के इलाके में भी पथराव की घटना हुई जिसके बाद मडंल के आलाधिकारी आईजी मुनिराज मौके पर पहुंच गये। कमिश्नर ने कहा कि पुलिस फायरिंग में कोई मौत नहीं हुई है। हमलावरों की फायरिंग में तीनों युवकों की जान गई है।

कमिश्नर ने बताया कि हमलावर प्लांट तरीके से सव्रे टीक को टारगेट करना चाहाते थे 12.14 साल के बच्चों और महिलाओं को आगे किया गया है। बता दें कि पूरे शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। जामा मस्जिद जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। आपको बता दें कि सम्भल में हुए बवाल में उग्र भीड़ ने तीन चौपहिया और पांच बाइक में आग लगा दी। कमिश्नर ऑन्यनेय सिह ने सम्भल हिंसा में तीन युवकों की मौत की पुष्टि की है।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: आईपीएल नीलामी : ऋषभ पंत 27 करोड़ और श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड दाम पर बिके
Next Post: हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया