Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
anwla

आंवले में छुपा है गुणों का खजाना

Posted on November 30, 2024November 30, 2024 By Sanchar Times News

आंवला आयुर्वेदिक उपचार का अहम हिस्सा रहा है, इसके स्वास्थ्य लाभ अनगिनत हैं। आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, मिनरल्स और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। आंवला विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रेत है, यह शरीर के लिए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, त्वचा की सेहत को सुधारने, और सूजन को कम करने में विटामिन सी काफी मदद करता है। एक आंवला में करीब 600 से 700 मिग्राविटामिन सी होता है, सर्दी-जुकाम और फ्लू से बचाव करने में भी आंवला सहायक है।

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी आंवला बेहद फायदेमंद है। आंवले में उच्च मात्रा में फाइबर और पोटेशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। इसके अलावा, आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हृदय की रक्त वाहिकाओं में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आंवले में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। आंवला कब्ज, एसिडिटी और पेट के अन्य विकारों से राहत दिलाने में प्रभावी है। इसके अलावा, आंवला सेवन से आंतों की सफाई होती है और पेट के बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। बालों को मजबूत करने के लिए भी आंवला बेहद फायदेमंद है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बालों का झड़ना कम करता है और नए बालों के विकास को बढ़ावा देता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं और इन्हें स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।

बालों में आंवला तेल लगाने से बालों की कमजोरी और डैंड्रफ जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आंवला त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है। यह झुर्रियों को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। आंवला के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पर्यावरणीय नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा, आंवला के सेवन से शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जो त्वचा को नमी प्रदान करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी आंवला सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

आंवला में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और ब्लड शुगर बढ़ने से रोकते हैं। डायबिटीज के मरीज अगर नियमित रूप से आंवला का सेवन करें तो उनकी स्थिति में सुधार हो सकता है। इसके अलावा, आंवला वजन घटाने के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें कम कैलोरी होती है और यह मेटाबोलि•म को तेज करता है। आंवला का सेवन शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे अधिक खाने की इच्छा कम होती है। इसके अलावा, आंवला शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जो वजन घटाने में सहायक होते हैं।

Post Views: 3
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: रोहतास जिले में पैक्स चुनाव के बाद समर्थकों द्वारा फायरिंग और गाली गलौज, वीडियो वायरल
Next Post: मां शौकत कैफी को याद कर भावुक हुई शबाना आजमी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया