Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 9

मिड-डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Posted on December 13, 2024December 13, 2024 By Chhavi Singh

घटना के बाद मिड-डे मील में जहरीला पदार्थ होने का आरोप, जांच जारी

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड स्थित रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 17 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। बच्चों को तुरंत स्थानीय डेहरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिड-डे मील में जहरीला पदार्थ मिला था और उन्होंने इसकी गंभीर जांच की मांग की। घटना के बाद भोजन आपूर्ति करने वाला कर्मी मौके से फरार हो गया। प्रशासन को सूचित किए जाने के बाद, लगभग दो घंटे बाद अनुमंडल अधिकारी, अंचलाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने भोजन के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मिड-डे मील का आपूर्ति एक एनजीओ द्वारा किया जाता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित बच्चों ने बताया कि मिड-डे मील खाने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी व दस्त शुरू हो गए, जिससे स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रशासन द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Advertisement:

“2023 के Buy and Win Lucky Draw के कार विजेता द्वारा आदित्य विजन सासाराम में LG का OLED TV लॉन्च किया गया!”

WhatsApp Image 2024 12 13 at 19.48.20

आदित्य विजन सासाराम में हुआ एक शानदार आयोजन, जहाँ 2023 के Buy and Win Lucky Draw के विजेता ने अपने जीते हुए कार के साथ, LG का OLED TV लॉन्च किया। यह एक ऐतिहासिक अवसर था, जिसमें ग्राहकों ने धूमधाम से नए टीवी को लॉन्च किया और खुशी के साथ इसे अपनाया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: 40 वर्षों के बाद करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित अनुमंडल कार्यालय को मिला अपना भवन
Next Post: सासाराम में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 11,577 मामलों का निष्पादन होगा

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया