Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Capture1

40 वर्षों के बाद करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित अनुमंडल कार्यालय को मिला अपना भवन

Posted on December 13, 2024December 13, 2024 By Chhavi Singh

कार्यालय हुआ स्थानांतरित, कार्यालय कार्य हुआ शुरू

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

खबर रोहतास जिले के बिक्रमगंज से है, जहां बिक्रमगंज के आरा रोड स्थित धावा पुल के पास करोड़ों रुपए की लागत से बने अनुमंडल कार्यालय के नए भवन में 13 दिसंबर 2024 को अनुमंडल कार्यालय को स्थानांतरित करते हुए कार्यालय का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बिक्रमगंज अनुमंडल का गठन 1984 में हुआ था, लेकिन 40 वर्षों के बाद उसे अपना नया भवन मिला है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बिक्रमगंज के एसडीएम, आईएएस अनिल बसाक ने कहा कि आज, 13 दिसंबर 2024 से अनुमंडल कार्यालय धावा पुल स्थित नए भवन में कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बिक्रमगंज अनुमंडलवासियों से अनुरोध किया कि वे अब से अनुमंडल कार्यालय से जुड़े अपने सभी कार्य और समस्याओं के समाधान के लिए नए भवन में आएं, जहां उनका निवारण किया जाएगा।

एसडीएम ने यह भी बताया कि इस नए भवन का आधिकारिक उद्घाटन बहुत ही जल्द बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा।

Advertisement:

“2023 के Buy and Win Lucky Draw के कार विजेता द्वारा आदित्य विजन सासाराम में LG का OLED TV लॉन्च किया गया!”

WhatsApp Image 2024 12 13 at 19.48.20

आदित्य विजन सासाराम में हुआ एक शानदार आयोजन, जहाँ 2023 के Buy and Win Lucky Draw के विजेता ने अपने जीते हुए कार के साथ, LG का OLED TV लॉन्च किया। यह एक ऐतिहासिक अवसर था, जिसमें ग्राहकों ने धूमधाम से नए टीवी को लॉन्च किया और खुशी के साथ इसे अपनाया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: अगर आप मेरी इज्जत नहीं करोगे तो मैं आपकी इज्जत नहीं करूंगा : मल्लिकार्जुन खरगे
Next Post: मिड-डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme