Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2024 12 25 at 18.55.26

सासाराम में अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Posted on December 25, 2024December 25, 2024 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

कला संस्कृति एवं युवा विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार, आज सासाराम स्थित डायट फजलगंज के सभागार में अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रोहतास, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक और प्रधानाचार्य शेरशाह विद्यालय के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।

अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिले के स्कूली बच्चों और विद्वानों ने अटल जी के योगदान और उनकी उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में रोहतास जिले के स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान, बच्चों के लिए विभिन्न श्रेणियों जैसे कविता, भाषण और गीत में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए। इस आयोजन के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई के योगदान को याद किया गया और उनकी प्रेरणा से बच्चों को शिक्षा और समाज सेवा के प्रति उत्साहित किया गया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: राज्य खाद्य निगम के आईटी मैनेजर पर भ्रष्टाचार का आरोप, पद से मुक्त किया गया
Next Post: आर एस के पब्लिक स्कूल बस्तीपुर में तुलसी दिवस का आयोजन

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया