Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
manmohn ji

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह नहीं रहे

Posted on December 26, 2024December 26, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली के एम्स में रात 9:51 पर ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। ST.News Desk : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। उन्होंने रात 9:51 पर अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब आज के पाकिस्तान जन्मे डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री रहे। डॉ. सिंह 2004 से लेकर 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वे 1972 से 1976 तक चीफ इकोनामिक एडवाइजर रहे। 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे और 1985 से 87 तक प्लानिंग कमीशन के उपाध्यक्ष रहे। 1991 में जब देश आर्थिक दुर्गति से जूझ रहा था तब उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया और उन्होंने वहां से उदारीकरण की नीति शुरू की और देश को आगे बढ़ाया।

डॉ मनमोहन सिंह की निधन की खबर आते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम्स पहुंचे और स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी एम्स पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे और उन्होंने देश की आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: लाठीचार्ज पर लालू यादव और प्रियंका गांधी ने की बिहार पुलिस की निंदा, कहा – युवाओं पर क्रूरता
Next Post: मंडल कारा सासाराम के बंदियों को समाज के लिए बनाया जायेगा सक्षम: डीएम

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया