Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2024 12 26 at 17.19.01 1 scaled

मंडल कारा सासाराम के बंदियों को समाज के लिए बनाया जायेगा सक्षम: डीएम

Posted on December 27, 2024December 27, 2024 By Chhavi Singh

डीएम व एसपी ने मंडल कारा सासाराम का किया निरीक्षण, जेल प्रांगण में नवनिर्मित हाईटेक मुलाकाती भवन, पालना घर, पार्क व फाउंटेन का किया उद्घाटन

  • बंदी दरबार आयोजित कर सुनी बंदियों की समस्या
  • जेल की साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं के देखकर दोनों अधिकारियों ने व्यक्त कि प्रसन्नता

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासारामः डीएम उदिता सिंह व एसपी रौशन कुमार ने गुरुवार को मंडल कारा सासाराम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेंने कारा परिसर में नवनिर्मित मुलाकाती कक्ष, महिला वार्ड स्थित पालना घर, विकसित पार्क व दो फाउंटेन का उद्घाटन किया। मुलाकाती कक्ष को आधुनिक तर्ज पर बनाया गया है, जिसमें इंटरकाॅम की विशेष तौर पर सुविधा दी गयी है। डीएम, एसपी ने बंदी दरबार आयोजित कर बंदियों की समस्या सुनी। इस दौरान कुछ बंदियों ने मुकदमे से संबंधित अपनी समस्या रखी। साथ ही जेल में मिलने वाली सारी सुविधाओं पर अपनी साकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

WhatsApp Image 2024 12 26 at 17.19.01

मौके पर डीएम ने कहा कि मंडल कारा सासाराम सुधारात्मक संस्थान के रुप में विकसित हो रहा है। जेल में केवल मूवमेंट की छूट नहीं दी जाती है। लेकिन, वह सारी स्वतंत्रता बंदियों को दी जाती है जिससे उनके व्यक्तित्व का विकास हो सके। बंदियों के शैक्षणिक व कौशल क्षमता बेहतर किया जायेगा। यहां बंदियों को समाज के अनुरुप सक्षम बनाया जायेगा ताकि जब बंदी बाहर जाएं तो वह समाज की मुख्यधारा में आसानी से जुड़ सके। जिला प्रशासन का पूरा सहयोग बंदियों के उन्मुखीकरण के लिए मिलता रहेगा। कारा इंप्रूवमेंट की दिशा में लगातार काम किये जा रहे हैं। जेल अधीक्षक संस्थान को व्यवस्थित व सुंदर बनाकर रखें हैं। आधुनिक मुलाकाती कक्ष का बंदी प्रयोग करें। इससे परिजनों को भी बातचीत करने में सुविधा मिलेगी।

डीएम ने कारा में अधिष्ठापित स्मार्ट क्लास भी ज्वाइन करने की सलाह दी। एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन समाज की सेवा में संकल्पित है। इस कारा को देखकर बेहतर अनुभूति होती है कि एक व्यस्थित संस्थान में बंदियों को निखरने का अवसर मिल रहा है। बंदियों से उनकी अपील होगी कि शिक्षा को अपना हथियार बनाएं और समाज को बेहतर दिशा में ले जाने का प्रयास करें। जेल अधीक्षक सुजीत कुमर राय ने जिला प्रशासन के सहयेाग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। बताया कि जिलाधिकारी के सहयोग व मार्गदर्शन से इस जेल को माॅडल जेल के रुप विकसित होने में सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर उपकारा विक्रमगंज के अधीक्षक तारिक अनवर, जेल उपाधीक्षक केके झा, डाॅ. कुमार जनमेजय, डाॅ. अंशु कृतिवास, सहायक अधीक्षक सुरेश प्रसाद, स्नेहा कुमारी, रंजन कुमार, जय मंगलराम, योगेंद्र सिंह, गुड्डू गिरी, सिकेश कुमार, अरविंद कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य कारा कर्मी प्रमुख रुप से मौजूद थे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह नहीं रहे
Next Post: रोहतास : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा चयन समिति के बैठक

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया