Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2024 12 28 at 18.17.22 scaled

रोहतास जिले को बनाया जाएगा आकर्षण का केंद्र- विधायक सुनील कुमार

Posted on December 30, 2024December 30, 2024 By Chhavi Singh

कुशवाहा समाज के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के सामाजिक संगठन मौर्य शक्ति द्वारा शनिवार को सासाराम के तकिया स्थित एक निजी भवन में कुशवाहा समाज के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौर्य शक्ति ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष एवं पंचायत प्रतिनिधियों को शाल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए बिहार शरीफ के विधायक सुनील कुमार ने कहा कि मौर्य शक्ति हमेशा से समाज के दबे कुचले वर्ग के लोगों की मदद करते आ रही है और लगातार इनका प्रयास रहता है कि समाज एकजुट हो। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है तथा मौर्य शक्ति के कार्य से प्रभावित होकर हीं मैं बिहार शरीफ से यहां आया हूं।


रोहतास जिले में पर्यावरण एवं पर्यटन की संभावनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम अपनी टीम के साथ यहां आए हुए हैं तथा रोहतास जिले का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण को कम करने एवं रोहतास जिले को आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में कैसे कार्य किया जाए इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे।


हालांकि समाज की एकजुटता के सवाल पर एमएलसी सुनील कुमार ने कहा कि पहले गांव में लोग एक साथ बैठा करते थे, चौपाल लगाते थे, लेकिन अब लोग एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं। कुशवाहा वर्ग राजनीतिक दांव-पेंच से भी दूर है इसलिए हर जिले में समाज को एकजुट करने की तैयारी चल रही है और निश्चित तौर पर 2025 में सफलता मिलेगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास में आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी, एक घायल
Next Post: रोहतास : आपसी रंजिश में चली गोली एक की मौत

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया