crossorigin="anonymous"> रोहतास में आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी, एक घायल - Sanchar Times

रोहतास में आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी, एक घायल

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अग्ररेर कला गांव में आपसी रंजिश के कारण एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल बृजेश राम को गंभीर हालत में इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में आरोपी राम किशोरी राम को विशंभरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी कट्टे और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने जानकारी दी कि बृजेश राम और राम किशोरी राम आपस में रिश्तेदार हैं। दरअसल, राम किशोरी राम की बेटी ने अंतरजातीय विवाह किया था, जिससे वह बृजेश राम से नाराज था। बृजेश राम ने अपनी पिता के श्राद्ध में उस परिवार को आमंत्रित कर लिया था, जिसने राम किशोरी राम की बेटी से विवाह किया था। इस पर नाराज होकर राम किशोरी राम ने बृजेश राम को गोली मार दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


Spread the love