crossorigin="anonymous"> रोहतास जिले के डेहरी स्थित रामारानी जैन बालिका विद्यालय में सावित्रीबाई फुले जयंती पर महिला कबड्डी प्रतियोगिता - Sanchar Times

रोहतास जिले के डेहरी स्थित रामारानी जैन बालिका विद्यालय में सावित्रीबाई फुले जयंती पर महिला कबड्डी प्रतियोगिता

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)


डेहरी, 4 जनवरी 2025: रोहतास जिले के डेहरी स्थित रामारानी जैन बालिका 10th प्लस-2 विद्यालय में सावित्रीबाई फुले एजुकेशन सोसाइटी द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव सह बक्सर लोकसभा प्रभारी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह और जमुहार पैक्स अध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह रहे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिनमें इंद्रपुरी उच्च विद्यालय, भड़कुडिया उच्च विद्यालय, शिवपुरी उच्च विद्यालय, और रामारानी जैन बालिका उच्च विद्यालय शामिल थे। इंद्रपुरी उच्च विद्यालय की टीम ने भड़कुडिया उच्च विद्यालय की टीम को हराकर प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा इंद्रपुरी उच्च विद्यालय की टीम को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि भड़कुडिया उच्च विद्यालय की टीम को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।

इस अवसर पर राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा, “आज हम सभी देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन करते हैं। उनका योगदान महिलाओं के शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं और छात्राओं के उत्थान में मदद मिलती है। हमें समाज में हर महिला को शिक्षित करना चाहिए, ताकि समाज का समग्र विकास हो सके। महिलाओं का शिक्षित होना हमारे समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

सावित्रीबाई फुले एजुकेशन सोसाइटी की इस पहल को सराहा गया और कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं के शिक्षा और विकास के लिए प्रेरणादायक माना गया।


Spread the love