Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
pm modi in delhi

दिल्ली की सरकार ने पिछले 10 सालों में राष्ट्रीय राजधानी के विकास को पटरी से उतार दिया : PM मोदी

Posted on January 5, 2025January 5, 2025 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री ने रोहिणी में भाजपा परिवर्तन रैली को किया संबोधित , केजरीवाल पर लगाया आरोप

ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी में भाजपा परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर कड़ा हमला किया, आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार ने पिछले 10 सालों में राष्ट्रीय राजधानी के विकास को पटरी से उतार दिया है। पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक अवसर देने की अपील की।

उन्होंने कहा, “मैं दिल्लीवासियों से एक विशेष अनुरोध करता हूं कि दिल्ली और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आप भाजपा को मौका दें। केवल भाजपा ही दिल्ली का विकास कर सकती है।”

आप पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा, “बीते 10 साल में दिल्ली में जिस तरह की सरकार रही, वह किसी ‘आप-दा’ से कम नहीं है। यह अब दिल्लीवासियों को अच्छे से समझ में आ चुका है। अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है – ‘आप-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।'”

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कमल जरूर खिलेगा और भाजपा ही दिल्ली को एक बेहतरीन राजधानी बना सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि “जिस आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन नहीं है, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती।”

प्रधानमंत्री ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का विस्तार भाजपा सरकार की ओर से हुआ है। “बीते एक दशक में दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क दोगुना हुआ है। जनकपुरी और कृष्णा पार्क में मेट्रो शुरू हो चुकी है,” उन्होंने कहा।

शीशमहल विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार केंद्र को दोषी ठहरा रही है, जबकि वास्तविकता कुछ और है। “जब दिल्लीवाले कोरोना से जूझ रहे थे और ऑक्सीजन के लिए भटक रहे थे, तब दिल्ली सरकार ने अपना ध्यान शीश महल बनाने पर लगाया,” उन्होंने कहा।

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि “आप-दा वालों के काम का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन इनके कारनामे बेहिसाब हैं। ये बौखलाए हुए हैं, क्योंकि उन्हें अपनी हार नजर आ रही है।”

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: आईपीआर के महत्व पर चर्चा : बौद्धिक संपदा अधिकार पर विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण विचार-विमर्श
Next Post: सासाराम में कोहरे का कहर, जनजीवन प्रभावित, प्रशासन से अलाव की व्यवस्था की मांग

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया