अद्भुत कृषि उत्पादों की लगी प्रदर्शनी, देखकर लोग जताते रहे आश्चर्य
हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)
सासाराम के आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार, करपुरवा-भारतीगंज में मकर संक्रांति के अवसर पर एक आकर्षक सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की अद्भुत सब्जियों का प्रदर्शन किया गया, जो किसानों द्वारा अपने खेतों में उगाई गई थीं।
प्रदर्शनी में आए लोग 4 फीट लंबी लौकी और 25 किलो का कोहड़ा देखकर हैरान थे, जबकि एक ही तने में बैंगन और टमाटर के पौधों में लगे फल ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा, आलू, प्याज, हल्दी, लहसुन, मिर्च, पालक, गोभी, ब्रोकली, मशरूम, धनिया, भतुआ के साथ-साथ फूल और लाठियां भी विभिन्न आकारों में प्रदर्शित की गईं।
मंच का संचालन चंदन कुशवाहा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह कुशवाहा ने की। मेला का उद्घाटन सासाराम सांसद श्री मनोज राम, सासाराम महापौर काजल कुमारी, उप महापौर सत्यवंती देवी, पूर्व विधायक जवाहर, पार्षद, बीजेपी जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विजय महतो, आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार के संरक्षक रविंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष कमलेश महतो, अरुण कुशवाहा, रवि देवा, राहुल कुशवाहा और पूर्व मुखिया रामाश्रय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रदर्शनी का आनंद लिया।