Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 1 6

ज्योति सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की, चुनावी क्षेत्र में सक्रियता से उठने लगीं अटकलें

Posted on January 20, 2025January 20, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जो बिहार के लिए किया है, वह शायद ही कोई और मुख्यमंत्री कर सकता है। वह इन दिनों रोहतास जिले के काराकाट और डेहरी इलाकों में लगातार भ्रमण कर रही हैं और स्थानीय लोगों से मिल रही हैं, जिससे उनकी संभावित राजनीतिक मनसा पर अटकले तेज हो गई हैं।

ज्योति सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की सरकार की महिला सुरक्षा नीति की तारीफ करते हुए कहा, “आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में, खासकर राजनीति में, सशक्त हो चुकी हैं। चाहे दिन हो या रात, महिलाएं अपने घर से निकल रही हैं और अपने काम निपटाकर सुरक्षित घर पहुंच रही हैं। यह सब सीएम नीतीश कुमार की देन है। मैं भी देर रात घर से बाहर निकलती हूं और लोगों से मिलकर सुरक्षित वापस घर पहुंचती हूं, यह सब सीएम नीतीश कुमार की सरकार की वजह से संभव हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार में महिलाओं को कोई भय का माहौल नहीं है और वे अपनी यात्रा पर निर्भीक होकर जा रही हैं। यह नीतीश कुमार की सरकार की कड़ी मेहनत और महिला सशक्तिकरण के परिणामस्वरूप संभव हो पाया है।

ज्योति सिंह ने हालांकि चुनावी राजनीति में उतरने के सवाल का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन उनके लगातार काराकाट और डेहरी इलाकों में भ्रमण को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। फिलहाल वह किसी पार्टी या विधानसभा क्षेत्र के बारे में खुलासा नहीं कर रही हैं, लेकिन उनके कार्यों से साफ है कि वह राजनीति में प्रवेश करने के बारे में गंभीर हैं।

ज्योति सिंह का यह बयान और उनकी सक्रियता अब बिहार के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, और उनके आगामी कदमों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास पुलिस ने बाइक लूटेरे गिरोह का खुलासा किया, सरगना बक्सर से गिरफ्तार
Next Post: अमेरिका में नमस्ते ट्रंप का आगाज, ट्रंप बने राष्ट्रपति, जेडी वेंस उपराष्ट्रपति

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया