Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
trump 1

अमेरिका में नमस्ते ट्रंप का आगाज, ट्रंप बने राष्ट्रपति, जेडी वेंस उपराष्ट्रपति

Posted on January 21, 2025January 21, 2025 By Sanchar Times News

शपथ लेते हुए, ट्रंप ने कहा कि उनकी नीति “अमेरिका फर्स्ट” होगी, और यह स्पष्ट किया कि बदलाव की शुरुआत अब से होगी

अमेरिका में 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ली, जबकि जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। ट्रंप ने पिछले वर्ष के आम चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर शानदार वापसी की और चार साल के अंतराल के बाद राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले वे अमेरिकी इतिहास में दूसरे व्यक्ति बने।

इस ऐतिहासिक अवसर पर, विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ लेते हुए, ट्रंप ने कहा कि उनकी नीति “अमेरिका फर्स्ट” होगी, और यह स्पष्ट किया कि बदलाव की शुरुआत अब से होगी। उन्होंने अवैध घुसपैठ पर कड़ा रुख अपनाया, यह कहते हुए कि अब अमेरिका में अवैध घुसपैठ नहीं होगी और घुसपैठियों को रोकने के लिए सेना भेजी जाएगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि यह पहली बार होगा जब किसी राष्ट्रपति ने कैपिटल सीढ़ियों पर शपथ नहीं ली, बल्कि भीषण ठंड के कारण राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ कैपिटल रोटुंडा में एक बंद स्थान पर ली। ट्रंप ने शपथ के बाद अपने भाषण में अमेरिका को महान बनाने के अपने मिशन की घोषणा की।

ट्रंप ने संविधान की रक्षा की शपथ 35 शब्दों में ली, इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां की बाइबिल और पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की बाइबिल पर हाथ रखा। अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई।

Post Views: 1
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ज्योति सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की, चुनावी क्षेत्र में सक्रियता से उठने लगीं अटकलें
Next Post: ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत या चीन में से किसे करेंगे पहली यात्रा?

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया